---Advertisement---

Viral Video: कुत्तों को लेकर पार्क में अमीरों की हुई जाहिलियत भरी लड़ाई , वीडियो में तोड़ी सारी मर्यादाएं

Viral Video: इंटरनेट पर अमीरों के कलेश को देख यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो वायरल हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2024 5:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने गली-मोहल्ले में होने वाली लड़ाई के Viral Video और लाइव सीन तो काफी देखें होंगे, लेकिन अमीरों की ऐसी जाहिलियत भरी लड़ाई शायद ही कभी देखी हो। इस लड़ाई को जाहिलियत से इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि ये लड़ते हुए अपनी सारी मर्यादाएं भूल चुके हैं और एक-दूसरे पर बहुत ही गंदे-गंदे आरोप लगा रहा है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 10 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसमें कैप्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा गया है कि, “ग्रेटर कैलाश, दक्षिण दिल्ली में गार्डन के अंदर कुत्ते के मालिक और समाज के अन्य सदस्य। “

कुत्तों को लेकर अमीरों में हुई भयंकर लड़ाई

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लोग पार्क में कुत्ते घुमाने लेकर आते हैं तभी वहां पर एक आदमी आ जाता है औ उन्हें पार्क में कुत्ता घुमाने से मना करता है। वो जैसे ही इन्हें रोकता है ये आपस में लड़ने लगते हैं। इसके साथ ही जिसके हाथ में कुत्ते हैं वो लड़का काफी आपत्तिजनक गालियां दे रहा है। वो इस सोसाइटी के कुछ बुर्जग लोगों पर विवादित टिप्पणी भी करता है।

इसके साथ ही वो आदमी उसे लगातार बाहर जाने के लिए बोल रहे है। इस वीडियो में कुत्ते वाले लड़के के साथ एक महिला भी है जो कि, लगातार इन सोसाइटी के लोगों को जवाब दे रही है। ये लड़ाई बढ़ते-बढ़ते इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि, इन लोगों के मुंह से गंदी -गंदी बातें निकलना शुरु हो जाती हैं। इस घटना के दौरान एक आदमी वीडियो बना रहा है। अब ये ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video को देख यूजर्स का सिर चकराया

इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही जब इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को देखा तो वो मजे लेने लगे। इन दोनों व्यक्तियों के मुंह से निकल रही विवादित बातों पर वो प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस लड़ाई को बेहद सामान्य बता रहे हैं। इस तरह इन अमीरों की लड़ाई इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोग काफी मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now