---Advertisement---

Viral Video: दुखी! Ola Electric Scooter से परेशान ग्राहक ने दुकान पर ही किया स्कूटर का पोस्टमार्टम, यूजर बोला ‘ओला खरीदेगा तो..

Viral Video: Ola Electric Scooter से परेशान ग्राहक ने उठाया बड़ा कदम।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 7, 2024 6:15 अपराह्न

ola elctric scooter
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में सबसे ज्यादा Electric Scooter बेचने वाली Ola कंपनी हर महीने सबसे ज्यादा सेल करती है और नंबर एक पर बनी हुई है। ओलो को टक्कर देने के लिए वैस तो कई सारी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मार्केट में उतारे हुए हैं लेकिन, ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का अलग ही जलवा है। ओला स्कूटर्स अपनी मजबूती और अच्छे माइलेज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लगता है कि, ग्राहक अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से परेशान हो चुका है तभी तो वह सर्विस सेंटर पर अपने ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को तोड़ रहा है। इसका Viral Video काफी चर्चा में है।

Ola Electric Scooter तोड़ते हुए ग्राहक का वीडियो वायरल

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,’वेरावल ओला इलेक्ट्रिक बाइक सर्विस सेंटर में अपनी ही स्कूटर में तोड़फोड़ कर आक्रोश व्यक्त करता मांगरोल का एक युवक।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सर्विस सेंटर पर युवक अपने खराब स्कूटर को जमीन पर गिराकर तोड़ रहा है। इसके साथ ही काफी चिल्ला भी रहा है।

Viral Video देख क्या बोले रहे यूजर्स?

इस Viral Video को 7 सितंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “ओला खरीदेगा तो यही होगा”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, ‘ये काफी दुखी लग रहा है।’ इसके साथ ही एक यूजर ओला को बुरी कंपनी बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026