---Advertisement---

Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच भयंकर मारपीट, चप्पलों-थप्पड़ों की बारिश देख यूजर्स बोले-“रब ने बना दी जोड़ी”

Viral Video: शादी के बीच दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई भयंकर लड़ाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2024 1:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी हर किसी की जिंदगी का बेहद खास दिन होता है। यही वजह है कि, इस दिन को खास बनाने के लिए लोग पानी की तरह पैसे बहाते हैं। अपनी वेडिंग को यादगार करने के लिए लोग कपड़ों से लेकर जगह और खाने का काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन कभी-कभी शादी में कुछ ऐसा हो जाता है। जिसे लोग मरते दम तक नहीं भूलते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो इंटरनेट यूजर्स को बड़ा झटका लगा फिर उनका हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। क्योंकि जिस तरह से स्टेज पर ही ये दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे पर थप्पड़ों और चप्पलों की बरसात कर रहे हैं। वो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकता है।

स्टेज पर ही भिड़े दूल्हा-दुल्हन

इस वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन जमकर एक-दूसरे को पीट रहे हैं। इस दौरान दोनों ऐसे लड़ रहे हैं जैसे कि कोई छोटे बच्चे हो। दूल्हा और दुल्हन की इस लड़ाई को देख रिश्तेदार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये दोनों किसी की भी मानने को तैयार नहीं है। लड़ाई का कारण और जगह तो पता नहीं चल सकी है। लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की जरुर मौज करा दी है। उन्हें हंसने का मौका मिल गया है।

इंटरनेट यूजर्स ले रहे मजा

इस मारपीट की वीडियो को anita_suresh_sharma नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 39 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वो कमेंट की बारिश करते हुए बोल रहे हैं कि, रब ने बना दी जोड़ी। वहीं, कुछ लोग ये पूछ रहे हैं कि, इसके बाद शादी हुई या नहीं। इसके साथ ही कुछ लोग मजे लेते हुए ये बोल रहे हैं कि, यहां तो शादी से पहले ही तलाक हो गया है। इस वीडियो को देखकर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now