---Advertisement---

Viral Video: शॉकिंग! आधी रात को गैंगवार का भयानक वीडियो वायरल, आप भी देखें

Viral Video: कर्नाटक में आधी रात को दो ग्रुप्स के बीच खूनी खेल खेला गया। वीडियो हुआ तेजी से वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2024 2:24 अपराह्न | Updated: मई 25, 2024 5:30 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फिल्मों में होती गैंगवार अकसर लोगों को मजे देती है। लोग फाइटिंग और लड़ाई के वीडियो को खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या हो जब ये एक्शन रील में ना होकर रियल में हो जाए। जी हां आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने वालों की रुह कांप जा रही है। क्योंकि जिस तरह से आधी रात को सड़क पर दो ग्रुप्स एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं। वो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। ये नजारा आधी रात को कर्नाटक में देखने को मिला है। इस गैंगवार में गाड़ियों और डंडों से खतरनाक खूनी लड़ाई हो रही है।

कर्नाटक में आधी रात को हुई गैंगवार

कर्नाटक के गैंगवार वीडियो (Karnataka Gangwar Video) को 18 मई का बताया जा रहा है। आधी रात को जिस तरह ये लड़के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वो किसी को भी सोच में डाल सकता है। इस वीडियो में एक कार चालक एक युवक के ऊपर गाड़ी को चढ़ा देता है। वो ऐसा एक नहीं दो बार करता है। इस दौरान दो गाड़ियों पर सवार इन लड़कों के बीच काफी भयंकर लड़ाई चल रही है। ये लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौडा़कर पीट रहे हैं। खबरों की मानें तो ये गैंगवार उडुपी और मणिपाल के बीच 18 मई की रात को हुई थी। ये खतरनाक लड़ाई नेशनल हाईवे पर हो रही है।

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

इस वीडियो को sad indoorsman नाम के एक्स अकाउंट से 25 मई को शेयर किया गया है। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। क्योंकि आधी रात को जिस तरह से ये दो ग्रुप सड़क पर तांडव काट रहे हैं। इन्हें देखने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं है। ये घटना कैमरे में कैद हो गई है। जो कि, अब तेजी से वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026