---Advertisement---

Viral Video: Kaavaalaa Song पर नाचते दिखे कोरियन लड़के, वीडियो देख लोग बोले ‘तमन्ना ये देखने के बाद नाचना छोड़ देगी’

Viral Video: रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म Jailer सिनेमाघरों में तो धमाल मचा ही रही है मगर फ़िल्म का Kaavaalaa Song भी लोगों के बीच काफी तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर अलग ही क्रेज़ देखने को मिल रहा है। आए दिन लोग इस गाने के हुक स्टेप्स ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 16, 2023 5:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म Jailer सिनेमाघरों में तो धमाल मचा ही रही है मगर फ़िल्म का Kaavaalaa Song भी लोगों के बीच काफी तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर अलग ही क्रेज़ देखने को मिल रहा है। आए दिन लोग इस गाने के हुक स्टेप्स पर वीडियो बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं। वहीं अब यह गाना केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी धूम मचाने लगा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कोरिया के कुछ लड़के तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के गाने का हुक स्टेप करते नज़र आ रहे हैं। 

कोरिया पहुँचा वायरल Kaavaalaa Song 

यूट्यूब पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में 4 कोरियाई लड़के Kaavaalaa Song पर थिरकते दिख रहे हैं। उन सभी ने इस वीडियो में बेहद खूबसूरती के साथ फ़िल्म Jailer के इस वायरल गाने के हुक स्टेप्स कॉपी करके उन्हें अपने अंदाज़ में पेश किया है। वायरल वीडियो में उन चारों ने सफ़ेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई है। वहीं उनके पीछे कोरिया का मशहूर सियोल टावर भी दिख रहा है।

https://www.youtube.com/shorts/bBlRyW69VS4

वीडियो को फैंस कर रहे जमकर ट्रोल 

इस वायरल वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इसे 18 हज़ार से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। लोग इन चारों कोरियाई लड़को की तारीफ़ करते नहीं थक रहे। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “कावाला पहुँचा कोरिया”। दूसरे यूज़र ने लिखा “इन्होंने तमन्ना से भी अच्छा किया है”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “तमन्ना तो गई…”। एक तरफ़ जहां लोग इन लड़कों के डांस की तारीफ़ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इन्हें ट्रोल करते भी नज़र आए। एक यूज़र ने इन चारों को ट्रोल करते हुए लिखा “तमन्ना यह देखने के बाद नाचना छोड़ देगी।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “यह छपरी लग रहे हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026