---Advertisement---

देश से हजारों मील दूर Tamannaah Bhatia इस तरह मना रही आजादी का जश्न, India Day Parade से दिखाई खास झलक

Tamannaah Bhatia: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बन चुकी तमन्ना भाटिया को दुनिया भर से खूब प्यार मिल रहा है और एक्ट्रेस फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस सब के बीच तमन्ना भाटिया को एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। दरअसल उन्हें न्यू जर्सी में एनजे इंडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 5:15 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बन चुकी तमन्ना भाटिया को दुनिया भर से खूब प्यार मिल रहा है और एक्ट्रेस फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस सब के बीच तमन्ना भाटिया को एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। दरअसल उन्हें न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इतना ही नहीं इस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में एक्ट्रेस को सम्मानित किया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और एक विशेष कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने इसे शेयर किया।

तमन्ना भाटिया ने कहीं दिल छूने वाली बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, “भारत के दिल से न्यू जर्सी की सड़कों तक अपने देश से हजारों मील दूर भारत दिवस परेड का हिस्सा बनना काफी एक्साइटेड था। भले ही महासागरों ने मुझे घर से अलग कर दिया भारत की भावना मेरे भीतर गूंजती रही जिससे मेरे हजारों साथी भारतीयों ने शेयर किया जो सड़कों पर खड़े थे। मेरे साथ उन सभी चीजों का जश्न मनाने में शामिल हुए जो हमारे राष्ट्र के सार का प्रतीक है। वहां सभी के साथ बातचीत करना वास्तव में दिल को छू लेने वाला था। प्रदर्शित एकता ऊर्जा भी बहुत प्रभावशाली थी इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए धन्यवाद न्यू जर्सी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां है तिरंगा हमेशा ऊंचा और मजबूत खड़ा रहता है। इस विशेष दिन पर मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहती हूं वंदे मातरम।”

काफी खास था यह इवेंट

बता दे कि ग्रैंड मार्शल बनकर तमन्ना ने इस इंडिया परेड में हिस्सा लिया और खास अंदाज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाती हुई नजर आई। 77 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर छा गई है।कहा जा रहा है कि परेड में भारतीय अमेरिकी कैलेंडर को भी दिखाया गया जिसमें देश की संस्कृति परंपराओं और उपलब्धियां का एक शानदार प्रदर्शन है। इस कार्यक्रम में डांस म्यूजिक के जरिए भारत के हर रंग और रूप से लोग रूबरू हुए। यह पहली बार नहीं है जब तमन्ना भाटिया इस इवेंट का हिस्सा बनी है। इससे पहले 2017 में भी वह इंडिया डे परेड में पार्टिसिपेट कर चुकी है।

लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं तमन्ना

गौरतलब है कि हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर‘ में आइटम सॉन्ग ‘कवाला‘ में तमन्ना नजर आई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस गाने के जरिए वह छा गई है। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ भी काफी सुर्खियों में रही है। निजी जिंदगी की बात कर तो विजय वर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026