---Advertisement---

Viral Video: देशभक्ति गीत गाते और तिरंगा लहराते पूर्व जवान की साइलेंट मौत, अंत तक बजती रहीं तालियां, देखें भावुक मंजर

Viral Video: देशभक्ति गीत गाते-गाते पूर्व सैनिक की मौत का दर्दनाक मंजर कैमरे में हुआ कैद।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 31, 2024 6:17 अपराह्न | Updated: जून 1, 2024 4:32 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मौत कब आ जाए कोई नहीं जानता है? इन दिनों कई सारे ऐसे Viral Video हो रहे हैं। जिनमें चलते-फिरत, नाचते-गाते लोगों की मौत हो जा रही है। इन वीडियो में देखकर लगता ही नहीं है कि, खुशी में झूम रहा इंसान चंद मिनटों का मेहमान है। ये मौते अधिकतर हार्ट अटैक से होती हैं। इन अचानक से होने वाली मौतों में बच्चा, जवान और बूढ़ा हर वर्ग का व्यक्ति शामिल हो चुका है। एक ऐसा ही नजारा एक बार फिर से कैमरे में कैद हुआ है। जिसे देखने वालों के आंसू निकल आ रहे हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि, वो इस लाइव पूर्व सैनिक की मौत पर क्या प्रतिक्रिया दें।

पूर्व जवान की साइलेंट मौत का Viral Video

दरअसल, एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पूर्व सेना का जवान देशभक्ति गीत गा रहा है और तिरंगा लहरा रहा है। इस पूर्व जवान को वर्दी में देख बच्चे काफी खुश हो रहे हैं और खूब तालियां बजा रहे हैं।

लेकिन फिर अचानक से ये पूर्व जवान जमीन पर गिर जाता है। जिसे देखर लोगों को लग रहा है कि, शायद ये पार्ट भी इस एक्ट का हिस्सा हो। यहां पर मौजूद बच्चे जमकर तालियां बजा रहे हैं काफी खुश हैं लेकिन ये पूर्व जवान इस भारत मां को याद करते-करते जा चुका है। यहां पर मौजूद लोगों को जरा सा भी अंदाज नहीं है कि, ये जवान अब दुनिया में नहीं रहा है। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरे में कैद हुआ भावुक मंजर

इस वीडियो को Prayag नाम के एक्स अकाउंट से 31 मई यानी की आज ही शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बच्चों के सामने परफ़ॉर्मेंस करते समय एक रिटायर्ड आर्मी ऑफ़िसर को दिल का दौरा पड़ गया। लोग तालियाँ बजा रहे थे, उन्हें लगा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं।”

बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम बलबिंदर छावड़ा है। वो एक रिटायर्ड फ़ौजी हैं। ये घटना इंदौर की है। पूर्व सैनिक की मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है। ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। वहीं, कुछ लोग अफसोस भी जता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Brain Tumor

सितम्बर 2, 2026

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026