---Advertisement---

Viral Video: सांड का फिसलना इस बेचारे मासूम शख्स को पड़ा भारी, ऐसी की उठा पटक की हो गई हालत पस्त

Viral Video: एक सांड ने सड़क किनारे फोन में लिप्त एक शख्स को उठा उठा कर पटका और उसकी हुलिया ही बिगाड़ दी। यह वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 3:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हमेशा सड़क पर सावधान रहने की जरूरत है और बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सड़क किनारे कभी भी फोन का इस्तेमाल न करें वरना कुछ भी हो सकता है। कभी आपके साथ छीना झपटी हो सकता है तो कभी आप बिन बुलाए दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो सड़क पर अपने मोबाइल में खोया हुआ था लेकिन उसे पता नहीं था कि एक गुस्साया हुआ सांड आकर उसका हुलिया बिगाड़ देगा और फोन चलाना उसके लिए भारी पड़ेगा। यह वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

गुस्साए सांड ने इस शख्स को बनाया निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांड बीच सड़क लोगों को खदेड़ते हुए नजर आ रहा है। इस बीच वह फिसल जाता है लेकिन इस सबसे अंजान एक शख्स सड़क के किनारे अपने फोन में खोया हुआ नजर आया और उसे पता नहीं था कि सांड का अगला शिकार वही बनने वाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे सांड जाकर उस शख्स को उठाकर पटक देता है और फिर गेंद की तरह उसे यहां से वहां गिराते हुए नजर आता है। इस आक्रमण के लिए वह शख्स भी तैयार नहीं था और उसे सांड के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

वीडियो देख लोग देने लगे इस तरह की प्रतिक्रिया

वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है लेकिन इसे देखने के बाद यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स की क्या हालत हुई होगी और सांड ने उसका हुलिया बिगाड़ दिया होगा। वीडियो लोगों को सूचित करने के लिए काफी है कि हमेशा सावधान रहने की जरूरत होती है। The Dark Circle Of Nature एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स जाकर सांड को रोकने की भी कोशिश करता है लेकिन वह बिना परवाह किए अपने शिकार में खो गया है और वह गुस्से में है।वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं मोबाइल फोन का एडिक्शन गलत है तो दूसरे ने कहा मुझे दया आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026