---Advertisement---

Viral Video: बिरयानी का लुत्फ उठाने गए इस शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, सुनकर आप भी बना लेंगे मुंह

Viral Video: बिरयानी खाना एक शख्स को भारी पड़ा है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हापुड़ का यह वीडियो आग की तरह फैल गई है जिसमें एक शख्स यह कहते हुए नजर आ रहा है कि वह बिरयानी खाने तो पहुंचे लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनके होश उड़ गए। आईए जानते हैं आखिर क्या है माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2023 6:05 अपराह्न

video viral
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में कभी भी कोई बात छिपी नहीं रहती है और ऐसे में कब क्या वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। ऐसे में एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक शख्स अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आ रहा है। जी हां, दरअसल इस शख्स को रेस्टोरेंट के खाने में छिपकली दिखाई दी जिसके बाद वह अपने दुख को शेयर करते हुए नजर आया। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

अस्पताल में भर्ती हुआ शख्स

इस वीडियो में युवक को चिकन बिरयानी का लुत्फ़ उठाना भारी पड़ा और उन्हें आधी खाने के बाद बिरयानी में छिपकली दिखाई दी। इसके बाद मानो हंगामा मच गया। वीडियो में इस शख्स ने यह भी बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि दोनों शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उन्होंने छिपकली के टुकड़े भी खा लिए थे। वहीं इस मामले में जांच के आदेश देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान पर छापा मार दिया गया है और उम्मीद है कि इस मामले में बिरयानी बेचने वाले के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

आधी बिरयानी चट करने के बाद प्लेट में दिखी मरी छिपकली

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह वायरल हो रही है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो पीयूष कुमार बुधवार को कस्बा धौलाना में डेयरी के सामने बिरयानी खाने के लिए तो पहुंचे। यहां तक कि दोस्त के साथ मिलकर आधी प्लेट चट भी कर गए लेकिन फिर उन्हें दिखाई दी एक मरी हुई छिपकली। इसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। जब हंगामा हुआ तो वहां मौजूद सभी लोगों ने बिरयानी फेंक दी और इस मामले का वीडियो बना लिया गया। अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026