---Advertisement---

Viral Video: राजधानी में रफ्तार का कहर, चपेट में आए शख्स को दूर तक घसीटती रही कार; देखें दर्दनाक वीडियो

Viral Video: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के महिपालपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार कार एक शख्स को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जा रही है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 11, 2023 1:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के महिपालपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार कार एक शख्स को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोगों के रोंगट खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बुरी तरह से कार के पहिए में फंसा नजर आ रहा है। कार तेज रफ्तार में घसीटते हुए सड़को पर चलती जा रही है। खबर है कि प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए धारा 302 व 201 के तहत मामला जर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने बताया है कि मृतक की पहचान टैक्सी ड्राइवर के रुप में हुई है जो कि फरीदाबाद का रहने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तेज रफ्तार में दौड़ती कार एक शख्स को घसीटते हुए काफी दूर ले जाती है। इसको देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल है। हर्ष त्यागी नामक ‘X’ हैंडल यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि एक शख्स को घसीट कर ले जाती हुई तेज रफ्तार कार। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार शख्स को दूर तक घसीट कर ले जाती है। इस दौरान शख्स पहले कार की गेट से लटकता और सड़क पर घसीटता दिखता रहा है। इसके बाद से वो चक्के में फंसकर घसीटता नजर आ रहा है। इसके थोड़ी देर बाद शख्श बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क किनारे पड़ा नजर आ रहा है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1712026124492923111

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। दावा किया जा रहा है कि मृतक टैक्सी ड्राइवर था जो कि फरीदाबाद का रहना वाला था। उसकी उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है। वहीं प्रशासन ने कार्वाई के तौर पर मामले में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इसके अलावा प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उसके अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026

Leave a Comment