---Advertisement---

लखनऊ में नकाबपोश महिलाओं की अजब हरकत! चंद मिनटों में खाली कर दिया अफसर का घर; देखें वायरल वीडियो

Viral Video: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर संदीप गुलाटी के घर में नकाशपोश महिलाएं घुस गईं और देखते ही देखते हुए चंद मिनटों में ही उनका घर खाली कर दिया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2024 4:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर संदीप गुलाटी के घर में नकाशपोश महिलाएं घुस गईं और देखते ही देखते हुए चंद मिनटों में ही उनका घर खाली कर दिया।

लखनऊ में हुई इस चोरी कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें नकाबपोश महिलाओं को चोरी करते देखा जा सकता है। हालाकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रशासन इस पूरे प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है और इसकी तहकीकात के लिए टीम गठित कर दी गई है।

नकाबपोश महिलाओं की अजब हरकत

सोशल मीडिया वर्तमान समय में एक ऐसा टूल है जहां तरह-तरह के करतब देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर दिखाए गए कुछ कृत्य सही भी होते हैं तो वहीं कई कृत्यों को देख कर इंसान दंग रह जाता है।

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा ही दंग करने वाला विजुअल सामने आया है। सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें नकाबपोश महिलाओं को बड़े सफाई से चोरी करते देखा जा सकता है। बता दें कि ये नकाबपोश महिलाएं मौके का लाभ उठाकर स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर संदीप गुलाटी के अनुपस्थिति में उनके घर में घुस गईं और देखते ही देखते सारा सामान ले उड़ीं। इस पूरे चोरी प्रकरण का वीडियो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सामने आया है जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

यूपी की राजधानी लखनऊ में नकाबपोश महिलाओं द्वारा की गई चोरी का संज्ञान प्रशासन ने ले लिया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये वारदात राजधानी के आशियाना थाने में पड़ने वाले एक इलाके में हुई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस पूरे प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी महिलाओं की खोज-बीन जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026