---Advertisement---

Viral Video: देर रात सड़कों पर स्टंट करना 28 बाइकर्स को पड़ा भारी, रंगदारी दिखाने पर दिल्ली पुलिस से मिली ये सजा

Viral Video: सड़क पर स्टंट करना बाइक सवारों को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों को सचेत करने के लिए दिल्ली पुलिस का एक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 1:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली पुलिस आए दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर लोगों को चेतावनी देती है। ऐसे में रील्स बनाने के शौकीन लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे जानकर आप चौंक जाते हैं। इस सब के बीच आधी रात को रील्स बनाने के चक्कर में 28 बाइक सवार पर एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। आजकल सड़क पर स्टंटबाजी के मामले सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और ऐसे में दिल्ली पुलिस का यह वीडियो सुर्ख़ियों मैं है।

स्टंट करने के लिए बेखौफ हो गए बाइकर्स

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, “कल देर रात नई दिल्ली इलाके में सड़कों पर स्टंट कर रहे दुपहिया सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 28 बाइकर्स के विरोध केस दर्ज कर वाहन जब्त किया।” वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं की कि सड़क पर यह ये खुलेआम रंगदारी दिखा रहे हैं। ये लोग स्टंट करने में जरा भी नहीं हिचकते दिखे लेकिन पुलिस की नजर से वे बच नहीं सके।

क्या है वायरल वीडियो में माजरा

पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 17 अप्रैल को करीब 3:30 बजे सुबह नई दिल्ली में 27 से 28 बाइकर्स न सिर्फ स्टंट बाजी कर रहे थे बल्कि अपने बाइक्स के साथ खेलते हुए भी नजर आए। जल्दबाजी में पुलिस ने सभी बाइकर्स को बैरिकेड लगाकर पकड़ लिया और उन्हें हाजिरी देनी पड़ी। इतना ही नहीं पुलिस ने बाइक्स को जब्त कर लिया है और इसके बाद नियम उल्लंघन के लिए चालान भी काटे हैं। आईपीसी की धारा 279 के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है की रील्स बनाने के चक्कर में ये बाइकर्स सड़क पर स्टंट कर रहे थे या माजरा कुछ और था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026