---Advertisement---

Viral Video: सांड को हल्के में लेना युवक को पड़ा भारी, देखें कैसे हवा में फुटबॉल की तरह फेंकते हुए निकाली हीरोपंती?

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांड के द्वारा लड़के को उठाकर पटकते हुए एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। युवक की एक गलती उस पर भारी पड़ गई और उसकी ये वीडियो छा गई।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 15, 2025 2:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी किसी जानवर को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि, किसी को नहीं पता होता है इसका दिमाग कब पलट जाए और वह गुस्से में आ जाए। ये बात जानते और मानते तो सभी हैं लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस के चलते कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें जान के लाले पड़ जाते हैं। आज के इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल , इस वीडियो में एक सांड को सामने से ललकारते हुए लड़का टक्कर देने के लिए जैसे ही आगे बढ़ता है वैसे ही सांड उसकी वो हालत करता है, जिसकी वजह से युवक वायरल हो जाता है।

सांड से पंगा लेने युवक को पड़ा भारी

ये Viral Video काफी खतरनाक है। वीडियो में देख सकते हैं कि, किसी मैदान में सांड के साथ कुछ लोग खेल रहे हैं। वह उसे लगातार ललकार रहे हैं और चुनौती देते हुए अपनी ताकत आजमा रहे हैं।

Watch Post

https://twitter.com/1000ways2dle/status/1900514471380214007

लेकिन तभी अचानक से एक लड़का सामने आता है और बैल की तरफ बढ़ता है। ये बात सांड समझ गया और वो अपने दोनों सींगों से उठाकर उसे हवा में फुटबॉल की तरह उछालते हुए फेंक देता है। इस दौरान लड़का चारों खाने चित हो जाता है। युवक जिस तरह से हवा में उछलते हुए गिरा उसे देखकर साफ लग रहा है कि, शायद उसकी हालत बहुत गंभीर है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

सांड से पंगा लेते इस लड़के के वायरल वीडियो को 1000 WAYS TO D*E नाम के एक्स हैंडल पर 14 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 68 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये एकदम परफेक्ट था’। दूसरा लिखता है ‘लड़के का सिर फोड़ दिया । तीसरा लिखता है, बेवकूफ सांड से क्यों भिड़ते हैं? ये हादसे का वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026