---Advertisement---

Viral Video: मजबूर मां की हालत पर आ जाएंगे आंसू, बच्चे को कमर पर बांधकर इस तरह मांग रही भीख

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक बेबस मां वैशाखी लेकर भीख मांगती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे और आपका भी दिल दहल उठेगा। गरीबी किस कदर लोगों को मजबूत बना देती है यह इस वीडियो को देख साफ जाहिर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 5:33 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं गरीबी और भूख किसी को भी मजबूर बना देती है। यह बात सच है कि सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखने के बाद आप इमोशनल हो जाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और यूजर्स इसे देखने के बाद काफी इमोशनल हो रहे हैं। उनका दिल टूट गया है। एक बेबस मां किस तरह अपने बच्चे को पीठ पर लादकर वैशाखी के सहारे चल रही है और इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी।

गरीबी में मजबूर हुई मां

रोबर्ट लिंगदोह एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बैसाखी के सहारे बड़ी मुश्किल से सड़क पर भीख मांगती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसकी पीठ पर उसका एक छोटा बेटा बैठा हुआ है जो तरबूज खा रहा है। बेटे के भरण पोषण के लिए मां मजबूरी में सड़क पर इस हाल में भीख मांगती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ जाहिर है कि वह महिला ठीक से चल भी नहीं पा रही है और इसलिए उन्होंने बैसाखी का सहारा लिया है लेकिन गरीबी और भूख ने बेबस बना कर भीख मांगने को मजबूर कर रहा है।

वीडियो देख दहल उठेगा दिल

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “इसे देखकर आपकी दिल की धड़कन रुक जाएगी नर्क से बाहर निकला जा सकता लेकिन पृथ्वी पर गरीबी ही असली नर्क है। वीडियो पर 79000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग इसे देखने के बाद काफी इमोशनल भी हो रहे हैं। यूजर्स की माने तो गरीबी असली नर्क है और यह इंसान को मजबूर बना देती है। यह बात सच है कि महिला अपने बेटे के भरण पोषण के लिए वैशाखी का सहारा लेकर भीख मांग रही है लेकिन उसकी दयनीय स्थिति देख यूजर्स की रूह कांप गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026