---Advertisement---

Viral Video: सूखी रोटी- हरी मिर्च को बच्चों के साथ बांटकर खाते मजबूर इंसान को देख निकल आएंगे आंसू, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह गरीब बच्चों के साथ खाने को मिल बांट कर खा रहा है। ये एक भावुक कर देने वाला वीडियो है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 5, 2024 10:51 पूर्वाह्न

viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पैसों की अमीरी तो आपने खूब देखी होगी आज दिल की अमीरी भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गरीब बच्चों के साथ हरी मिर्च और सूखी रोटी बांट कर खा रहा है। बूढ़ा आदमी इन बुरे हालातों में भी अपने दिल की दरियादिली दिखाना नहीं भूला। ये वायरल वीडियो (Viral Video) काफी भावुक कर देने वाला है।

भावुक कर रहा बूढ़े आदमी का वीडियो

इस भावुक कर देने वाले वीडियो को एक्स (X) पर ज़िन्दगी गुलज़ार है ! नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1864169989038854655

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “गरीबों को दो वक्त की रोटी भी नसीब से मिलती है।” वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़ा आदमी पन्नी से सूखी रोटी और हरी मिर्च निकाल रहा है। वह पहले बच्ची को हरी मिर्च और रोटी खाने को देता है। खाने को पाकर बच्ची के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इसके बाद वह वही रोटी और हरी मिर्च एक छोटे से लड़के को देता है। खाने को बांटने के बाद वह बची हुई रोटी और हरी मिर्च को खुद ही खाने लग जाता है। रोटी बहुत सूखी होने के कारण वह सही से इसे चबा भी नहीं पा रहा है लेकिन, पेट की आग ने उसे ऐसा खाने को मजबूर कर दिया है। वीडियो में बूढ़ा आदमी रोता हुआ भी देखा जा सकता है। ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स पर 4 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 30 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की भावुक कर देने वाली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए खुश होना चाहिए। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “अमीर और ग़रीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है , भगवान सबका ध्यान रखते हैं , और कुछ क्या ही कहें, मन दुखी हो गया ।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026