---Advertisement---

Viral Video: घोर अनर्थ! आइसक्रीम के अंदर निकली इंसानी उंगली, वीडियो मन विचलित कर रहा

Viral Video: आइसक्रीम में निकली उंगली देखने वालों का मन हुआ खराब।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2024 5:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जब से सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा है तब से ऐसी-ऐसी चीजें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर एक पल के लिए तो यकीन ही नहीं होता है कि, ये सच है या कोई झूठ है। इन वायरल होती वीडियो से कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाओं का खुलासा हो जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा है। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली दिख रही है। जिसे देखकर लोगों की उल्टी आने जैसी स्थिति हो गई है। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर ने आइसक्रीम ऑन लाइन ऑर्डर की थी, जब उसने इसे खोला तो इसमें इंसानी उंगली निकली। इस घटना ने सनसनी मचा दी है।

आइसक्रीम में निकली इंसानी उंगली

इस दिल दहला देने वाली वीडियो को Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मुंबई : मलाड के डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने YUMMO कंपनी की आइसक्रीम कोन ऑनलाइन मंगाई। उसके अंदर इंसानी उंगली निकली है। ये करीब आधा इंच की थी और उसके ऊपर नाखून भी था। पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी पर FIR दर्ज कर टुकड़े को फोरेंसिक जांच को भेजा।” इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, आइसक्रीम में साफतौर पर इंसानी उंगली दिख रही है। ये वीडियो किसी के मन को भी विचलित कर सकती है।

Viral Video विचलित कर देगा

इस वीडियो को एक्स पर 13 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है वो इस पर एक्शन लेने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि, आइसक्रीम में आखिर इंसानी उंगली कहां से आयी है? इस घटना का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026