---Advertisement---

Viral Video: कांग्रेस और BJP पार्षदों में हुई लड़ाई, बाल नोंचते हुए एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लाते-घूंसे, देखें वीडियो

Viral Video: कांग्रेस और BJP पार्षदों की लड़ाई का वीडियो तेजी हो रहा वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2024 3:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में इन दिनों लोकसभा चुनावों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ मुद्दों से लेकर राजनेताओं के भाषणों की चर्चा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा Viral Video आ गया। जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि, कांग्रेस और भाजपा के दो बड़े नेता इतनी बुरी तरह से लड़ सकते हैं। वो एक-दूसरे के बाल नोंचते हुए खूब लाते-घूंसे बरसा रहे हैं।

इस वीडियो में काफी भयंकर जंग देखने को मिल रही है। वहां पर मौजूद लोग इस लड़ाई को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। ये वीडियो राजस्थान का बतया जा रहा है। जिसमें लड़ने वाले बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस और BJP पार्षदों में हुई जमकर मार-पीट

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बीजेपी और INC वर्कर हनुमानगढ़ राजस्थान लिखा है। वहीं इसके साथ ही इस वीडियो में लिखा गया, “बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों में जमकर चले लात-घूंसे “। इसके साथ ही नीचे लिखा है हनुमानगढ़ की रावतसर नगरपालिक में हुई घटना।

Viral Video तेजी से फैल रहा

इस वीडियो को एक्स पर 16 अप्रैल यानी की आज ही डाला गया है। जिस पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। हालंकि ये साफ नहीं हो सका है कि, ये दो नेता आपस में किस बात को लेकर लड़ रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026