---Advertisement---

Viral Video: एल्विश के बाद मुनव्वर फारुकी की बाहों में दिखीं शहनाज गिल, समंदर की लहरों के बीच ‘धूप लगदी’ पर हुई रोमंटिक

Viral Video: समंदर के किनारे शहनाज गिल मुनव्वर की बाहों में डूबी हुई नजर आई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने गाने धूप लगदी पर रील्स बनाकर लोगों को चौंका रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 5:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 13 एक्ट्रेस शहनाज गिल इस शो के बाद काफी लाइमलाइट में रही है और वह बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं इस सबके बीच वह अपने गाने ‘धूप लगदी’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस गाने पर हुआ कई सेलेब्स के साथ रील्स बना चुकी है और इस लिस्ट में अवनीत कौर से लेकर एल्विश यादव तक का नाम शामिल है। लेकिन इस सबके बीच शहनाज ने मुनव्वर फारूकी के साथ रील्स शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई नजर आई। यह बात सच है कि मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ऐसे में इस रोमांटिक वीडियो को देख फैंस फिदा हो रहे है।

रोमांस फरमाती दिखीं शहनाज

मुनव्वर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तेरी बुक्कल च चाहदी ए शान वे माहिया मैनु धूप लगदी।” इस गाने में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह जोड़ी सुपरहिट साबित हो रही है। वीडियो में शहनाज गिल मुनव्वर फारूकी के प्यार में डूबी हुई नजर आ रही है और इस प्यारी रील्स को देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई। वीडियो में शहनाज गिल रेड कुर्ते और व्हाइट प्लाजो में दिखाई दे रही है और उनका सिंपल अंदाज देखने लायक है। वहीं व्हाइट कुर्ता पजामे में मुनव्वर भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

फैंस हुए इस जोड़ी के कायल

समंदर के किनारे दोनों एक दूसरे की बाहों में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस जोड़ी को देख फैंस तारीफ करने पर मजबूर हो गए। मुनव्वर शहनाज के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और रेत पर उनके पीछे भाग रहे हैं। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। समंदर किनारे और खूबसूरत नजारों के बीच दोनों ने कुछ इस तरह रोमांस फरमाते दिखे कि फैंस इन्हें एक साथ कास्ट करने के लिए डिमांड करने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026