---Advertisement---

Viral Video: भतीजी छेड़ रहे गुंडों से सवाल करना चाचा को पड़ा महंगा, सरेआम पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो रुह कंपा रही

Viral Video: इंटरनेट पर एक आदमी की बुरी तरह से पिटाई का वीडियो काफी फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2024 3:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: छेड़छाड़ की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। इन गुंडों को अगर रोकने की कोशिश की जाती है तो ये मारने के लिए टूट पड़ते हैं। जिसकी वजह से कुछ लोग खामोश रहना ही ठीक समझते हैं। इंटरनेट पर आपको इस तरह की वीडियो काफी मिल जाएंगी। जिन्हें देखकर लोग अकसर कानून पर सवाल उठाते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स को कुछ लड़के बुरी तरह से लाठी-डंडों और लातों से मार रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात ये है कि, इन्हें कोई रोक-टोक नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि, जो आदमी पिट रहा है वो इन युवकों के पास सिर्फ ये पूछने लगा था कि, उसकी भतीजी को क्यों छेड़ रहे हैं।

भतीजी से बदतमीजी करने के बाद चाचा को जमकर पीटा

इस मन खराब कर देने वाली वाडीयो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 3 जून यानी की आज ही शेयर की गई है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, जिस व्यक्ति की पिटाई की गई, वह सिर्फ उन गुंडों से पूछने गया था कि वे उसकी भतीजी को क्यों छेड़ रहे हैं। ये वीडियो आंध्र प्रदेश के सरमा कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, एक आदमी पर किस तरह से गुंडों का झुंड टूट पड़ा है। वो उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं। इस दौरान एक शख्स रोकने जरुर आया है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस बेहरहमी से पिटाई के वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, इन गुडों को बड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ लोग एक्शन लेने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो को आज ही एक्स पर अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 91 हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा भी आ रहा है। ये वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026