---Advertisement---

‘मर्द बेचारे बहुत अकेले..,’ बीवी से आजिज़ TCS मैनेजर की दर्द भरी अपील, सुसाइड से पहले कही ऐसी बात जिसे सुन आंसू से भर जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा से जुड़ा एक प्रकरण तेजी से वायरल है, जिसमें टीसीएस में कार्यरत एक मैनेजर अपनी आपबीती सांझा करते और मर्दों की हालत का जिक्र करते सुना जा सकता है। बीवी से तंग आकर सुसाइड करने से पहले मृतक युवक ने लोगों से मर्दों के बारे में सोचने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2025 11:34 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आत्महत्या की फेहरिस्त जब लंबी होती जाए, तो उस पर गौर करना जरूरी होता है। ऐसी स्थिति में कान से रुई और आंख से पर्दा हटाकर मामले का संज्ञान लेने की जरूरत है। आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण में ऐसी बातें कही जा रही हैं। दरअसल, अतुल सुभाष के बाद TCS मैनेजर मानव शर्मा ने भी बीवी से आजिज़ आकर आंख में आंसू और चेहरे पर गंभीर भाव लिए सुसाइड कर लिया है। 30 जनवरी 2024 को परिणय सूत्र के बंधन में बंधे मानव शर्मा की बीवी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी और परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही थी। अंतत: एक और नौजवान बीवी की कुकृत्यों की भेंट चढ़ गया और सुसाइड कर लिया। Viral Video में TCS मैनेजर को अपना दर्द बयां करते और समाज से खास अपील करते सुना जा सकता है।

Viral Video सुसाइड से पहले TCS मैनेजर की खास अपील

मानव शर्मा नहीं रहे। अब उनसे जुड़ी स्मृतियां हैं जिसके सहारे उनके मां-बाप को अपना जीवन यापन करना है।

Watch Video

वायरल वीडियो में सुसाइड करने से ठीक पहले मुंबई में कार्यरत TCS मैनेजर ने अपनी आपबीती सांझा की है। उन्होंने आंखों में आंसू कहा कि मर्द बेचारे बहुत अकेले हैं। प्लीज कोई तो मर्दों के बारे में बात करे। मृतक मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले अपने मां-बाप को सॉरी बोला है। Viral Video में युवक अपनी पत्नी से तंग आने और उसके अफेयर की बात भी बता रहा है। युवक के पिता का कहना है कि 23 फरवरी को मुंबई से लौटने के बाद मानव अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था, जहां उसे धमकाया गया। अंतत: उसने आत्महत्या कर पत्नी से छुटकारा पाने का निर्णय लिया। वायरल वीडियो में मृतक मानव ऐसी-ऐसी बातें कर रहे हैं, जिसे सुन लोगों की आंखों से आंसू छलक जाएंगे।

पुलिस ने लिया सुसाइड केस का संज्ञान

इंस्पेक्टर सदर विरेश पाल गिरि ने टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस से जुड़े वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे Viral Video का जिक्र करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा है कि गुरुवार देर रात वॉट्सऐप के जरिए पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कराने और अग्रिम कार्रवाई से जुड़ी पूरी तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026