---Advertisement---

Viral Video: बेटे संग पिल्लों को बेहरमी से मारते सनकी आदमी का वीडियो वायरल, लोग बोले- “पागल हो गया है टकला”

Viral Video: पिल्लों की पिटाई करते हुए एक आदमी का विचलित कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2024 5:58 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान के गिरने की कोई हद नहीं है। यही वजह है कि, वो पहले तो रिश्तों का कत्ल करता है। उससे भी उसका मन नहीं भरता तो बेजुबान जानवरों पर टूट पड़ता है। ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी के खून में भी आग लग सकती है। क्योंकि जिस तरह से ये आदमी गली में दो पिल्लों को अपने बेटे के साथ मिलकर डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर रहा है। वो किसी का मन भी विचलित कर सकता है। इसके साथ ही इसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ सकता है। ये Viral Video काफी विचलित कर देने वाला है।

पिल्लों पर आफत बनकर टूटा सनकी आदमी

इस इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मासूम कुत्ता दर्द से चिल्लाता रहा, लेकिन फिर भी आदमी लगातार मारता रहा, शर्मा चौक के पास, एसजीएम नगर, फ़रीदाबाद,”रोमी” नाम का शख्स 2 महीने के मासूम जानवर की बेरहमी से हत्या कर देता है।” ये घटना किसी गली की है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक आदमी हाथ में डंडा लिए कुत्तों को ढूंढ-ढूंढ कर मार रहा है। इस दौरान ये पिल्ले बुरी तरह से चिल्ला रहे हैं। इस घटना में उसके साथ एक छोटा बच्चा भी दिख रहा है। जिसके हाथ में भी डंडा है। इस दौरान ये दोनों मिलकर मार रहे हैं।

Viral Video देख लोगों का खौला खून

ये दोनों पिल्ले काफी बुरी तरह से तड़प रहे हैं और चिल्ला रहे है। लेकिन इन लोगों को बिल्कुल भी तरस नहीं आ रहा है। वीडियो में दो अन्य लोग भी देखे जा सकते है जो कि, इस घटना का सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। आदमी की इस गंदी हरकत में बाद में एक महिला निकलती है और उसे रोकती है। लेकिन उसके बाद भी ये आदमी अपनी हरकत से बाज नहीं आता है।

अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडयो को देखने के बाद कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ये टकला पागल हो गया है। तो वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, इसे जेल में डालो। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, जिस दिन इसकी औलाद के साथ ऐसा होगा। उस दिन इसे पता चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026