---Advertisement---

Viral Video: Hardik Pandya का ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ गाते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘मुंबई इंडियंस के बुरे दिन खत्म’

Viral Video: Hardik Pandya का 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2024 5:51 अपराह्न

VIARLA VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों IPL में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से कप्तानी कर रहे हैं। लगातार कई मैच हारने के बाद वो विरोधियों के निशानें पर आ गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर मैच के ग्राउंड तक पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। इन दौरान उन पर काफी मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। इस बुरे दौर के बीच Hardik Pandya का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस Viral Video में वह अपने परिवार और भाई कुणाल पांड्या के साथ भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya का ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ गाते हुए Viral Video

Hardik Pandya ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, हार्दिक ने गुलाबी कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इस दौरान उनके एक हाथ में कुत्ता तो दूसरे हाथ में माइक नजर आ रहा है। इस दौरान वो काफी तेज आवाज में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का भजन गाते हुए दिख रहे हैं। हार्दिक पूरे भक्तिमय अंदाज में दिख रहे है। इस वीडियो में वह बहुत ही जोश के साथ भजन गाते हुए दिख रहे हैं।

Viral Video पर यूजर्स की आ रही प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो में उनका पूरा परिवार देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि, ये किसी धार्मिक आयोजन का वीडियो है। जिसमें पूरा परिवार एक साथ एकत्रित नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग हार्दिक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ तंज कसते हुए कह रहे हैं कि, ‘मुंबई इंडियंस’ के बुरे दिन खत्म हो गए।

हार्दिक पंड्या जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान है तो वहीं, दूसरी तरफ कुणाल लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हैं। इस वीडियो को थोड़ी देर पहले ही डाला गया है। इस पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। तो वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट्स और लाइक्स भी आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026