---Advertisement---

Viral Video: बारातियों की खातिरदारी से जुड़ा अनोखा मामला, मामूली विवाद पर नाले में गिरा कर हुई कुटाई; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो कंटेंट वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ ऐसे फनी नेचर वाले वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद व्यापक पैमाने पर लोगों की दिलचस्पी देखने को मिलती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 20, 2024 3:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो कंटेंट वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ ऐसे फनी नेचर वाले वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद व्यापक पैमाने पर लोगों की दिलचस्पी देखने को मिलती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों एक बार फिर सामने आया है जिसमें ग्रामीणों द्वारा बारातियों की अनोखी खातिरदारी की गई है।

सोशल मीडिय पर वायरल (Viral Video) हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी संख्या में ग्रामीण बारातियों की एक टोली को नाले में गिरा-गिरा कर मार रहे हैं। हालाकि नाला अभी सूखा है और उसमें पानी के बदले ज्यादातर कचड़ा ही देखने को मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों और बारातियों में डीजे पर डांस को लेकर कहा-सुनी हो गई जो कि देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

नाले में गिरा-गिरा कर हुई कुटाई

उत्तर प्रदेश का संभल जिला आज सुर्खियों में है। इसकी खास वजह है संभल जिले के अंतर्गत बहजोई थाना क्षेत्र के कानऊ धामपुर गांव से जुड़ा एक वीडियो का वायरल होना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीणों का एक जत्था बारातियों को नाले में गिरा-गिरा कर पिटता नजर आ रहा है। वहीं भारी संख्या में लोग दर्शन बने इस प्रसंग का गवाह भी बन रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ‘भारत समाचार’ के आधिकारिक हैंडल से जारी किया गया है। बात दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30000 से ज्यादा लोग देक चुके हैं और सैंकड़ों लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ चुकी हैं। कोई इसे गलत ठहरा रहा है तो कोई इस प्रसंग पर फनी कमेंट कर आनंद ले रहा है।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

यूपी के संभल जिले के अंतर्गत आने वाले बहजोई थाना क्षेत्र के कानऊ धामपुर गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में ग्रामीणों द्वारा बारातियों को नाले में गिरा-गिरा कर कुटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हिंसात्मक वीडियो का संज्ञान प्रशासन ने ले लिया है।

संभल पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “ग्रामीणों द्वारा बारातियों को पीटने के प्रकरण के संबंध मे थाना बहजोई पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस पूरे प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026