---Advertisement---

Viral Video: वाहा क्या नजारा है! डॉक्टर से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने चौथी मंजिल पर मरीजों के बीच दौड़ा दी कार

Viral Video: ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2024 12:12 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पुलिसवाले कब क्या कर जाएं कोई नहीं जानता है? यही वजह है कि, पुलिसवालों के कई सारे वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने रहते हैं। जिन्हें देखकर लोग अकसर इन्हें ट्रोल भी करते हैं। इंटरनेट यूजर्स को एक ऐसा ही नया Viral Video मिल गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से पुलिसवालों ने अस्पताल के अंदर मरीजों के बीच अपनी गाड़ी दौड़ा दी है। इस दौरान बेड पर लेटे मरीज भी हैरान है कि, ये क्या चल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी सवाल कर रहे है कि, आखिर इन पुलिसवालों की ऐसी क्या मजबूरी रही। जिसकी वजह से इन्हें अस्पताल के अंदर अपनी गाड़ी को लाना पड़ा।

ऋषिकेश AIIMS में पुलिस ने दौड़ाई कार

दरअसल ये वीडियो उत्तरखंड के ऋषिकेश AIIMS के जनरल वॉर्ड का है। यहां पर कुछ दिन पहले एक नर्सिंग अधिकारी ने महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसे पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस अस्पताल के अंतर ही अपनी गाड़ी लेकर आरोपी को पकड़ने पहुंच गई है। पुलिस को देखकर पहले तो मरीज हैरान हुए फिर वहां पर मौजूद लोगों को समझ ही नहीं आया ये हुआ तो हुआ क्या है? जिसकी वजह से पुलिस को ये एक्शन लेना पड़ा।

Viral Video देख लोग हो रहे हैरान

ये वीडियो मंगलवार का है। जब ऋषिकेश एम्‍स पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अस्पताल की चौथी मंजिल पर गाड़ी को लेकर पहुंच गई है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि, अरोपी नर्सिंग अधिकारी की इस हरकत पर लोगों में काफी गुस्सा था। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा देने के लिए ये कदम उठाया है। जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का नाम सतीश कुमार है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। घटना के बाद आरोपी को अस्पताल से निकाल दिए जाने की भी खबर है।

इस घटना के वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 61000 लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026