---Advertisement---

Viral Video: आखिर क्यों नाना पाटेकर ने सरेआम फैंस को जड़ा थप्पड़, क्रू की हरकत देख भड़के लोग

Viral Video: नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन सेल्फी लेने के लिए पहुंचा। हालांकि एक्टर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। शूटिंग के दौरान यह वीडियो काफी चर्चा में है और कई यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। नाना पाटेकर की इस गलती की वजह से यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2023 1:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर उस समय मानो तहलका मच गया जब एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें नाना पाटेकर अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसी हरकत कर गए जो लोगों को गवारा नहीं लग रहा है। इस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और निशाने पर आए नाना पाटेकर। उनकी इस गलती की क्या सजा मिलेगी यह देखने लिए लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन इतना तो तय है कि नाना पाटेकर की खूब फजीहत हो रही है। वाराणसी में नाना पाटेकर ने अपने फैंस की दीवानगी का कुछ इस कदर जवाब दिया कि वह चर्चा में है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्यों वायरल हो रहा है वीडियो।

वीडियो में गलती कर बैठे नाना पाटेकर

दरअसल वाराणसी में नाना पाटेकर ने अपने फैंस को थप्पड़ जड़ा। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक ‘जर्नी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान फैंस नाना पाटेकर को देखने के बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचा। लेकिन एक्टर को फैन की हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाना पाटेकर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए खड़े होते हैं तभी एक लड़का मोबाइल फोन लेकर सेल्फी लेने के लिए आ जाता है। ऐसे में बिना देर किए नाना पाटेकर उन्हें थप्पड़ जड़ देते है इतना ही नहीं उनके बॉडीगार्ड यानी क्रू भी उस लड़के की गर्दन पकड़ धकेल कर आगे ले जाता है। यह वीडियो सरेआम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नाना पाटेकर हुए ट्रोल

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और निशाने पर एक्टर को ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इसे पता नहीं किस चीज का घमंड है।” शूटिंग के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाने वाले रास्ते का यह वीडियो है लेकिन बिना इजाजत नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने आए एक लड़के को जिस तरह उन्होंने थप्पड़ जड़ा है उसे देख यूजर्स अपना आपा खो बैठे हैं और उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026