---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को लेकर खतरनाक तरीके से स्कूटी पर सवारी करती दिखी महिला, भड़के लोग बोले- ‘वो स्त्री हैं, कुछ कर सकती हैं’

Viral Video: स्कूटी पर बैठी एक महिला अपने बेटे की जान की परवाह किए बिना कुछ ऐसी हरकत करती हुई दिखी कि देखने वालों की बोलती बंद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 1:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन सड़क पर लोग गाड़ी से स्टंट करते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं। यही वजह है कि ऐसी खबरों को हवा मिलती है और लोगों के बीच वीडियो खूब वायरल होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। आम तौर पर एक मां अपने बच्चों की देखभाल करने और उसकी जान को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है लेकिन यह मां अपने बेटे की जान को जोखिम में डालकर कुछ ऐसा कर गई कि देखने वाले चौक गए हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बेटे को लटकाकर सवारी करने निकली महिला

Trolls Official इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 40000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि स्कूटी पर एक महिला बैठी हुई है और अपने बेटे को कुछ इस तरह बगल में पकड़ रखा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। महिला इस दौरान सीधी सड़क पर ना देखते हुए इधर-उधर देख रही हैं और बच्चे के साथ बातचीत करती हुई नजर आती है। वीडियो देखने के बाद आप यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि महिला अपनी जान की परवाह नहीं कर रही है और ना अपने बेटे की। इसलिए वह स्कूटी के किनारे पर अपने बच्चों को लटका कर रखी है।

वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। वहीं इस पर लोग भी ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सही तो है मजे आ रहे होंगे बच्चे को। दूसरे ने कहा वह स्त्री है कुछ भी कर सकती हैं। एक यूजर ने लिखा ट्रैफिक पुलिस किधर है तो एक यूजर का कहना है स्टेप मदर होगी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा हेलमेट भी नहीं पहना है किसी ने। तो एक ने कहा जितना दिमाग दिया है उसी के हिसाब से लगाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026