---Advertisement---

Viral Video: आधी रात रोड रेज का शिकार हुई महिला ने इस तरह बचाई जान, युवकों ने 2 किलोमीटर दौड़ाकर फैंकी बोतल

Viral Video: बीच सड़क महिला ने अपनी सोच समझ दिखाकर मनचले लड़कों से अपनी जान बचाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 6:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़कों पर दो गाड़ी का टकराना तो आपने सुना होगा लेकिन इस दफा महिला को रिवर्स गियर में अपनी जान बचानी पड़ी। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में दो कार एक दूसरे को सड़क पर छू जाती है लेकिन बीएमडब्ल्यू में सवार लड़कों को गुस्सा आ जाता है और अपनी गाड़ी के लिए पजेसिव ये लड़के उतरकर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जो अब चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है सुर्खियों में।

लड़कों ने इस तरह उतारा गुस्सा

वायरल हो रहे इस वीडियो को नोएडा यूपी का बताया जा रहा है जिस पर अब तक की 63000 से ज्यादा लाइक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसके कैप्शन से पूरी कहानी साफ दिखाई दे रही है वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जब दो कार एक दूसरे के पास आती है तो बीएमडब्ल्यू से 3 लड़के उतारकर दूसरी कार में मौजूद औरत का पीछा करीब 2 किलोमीटर तक करता है। इसके लिए उन्होंने ओवरटेक भी किया लेकिन नाकामयाब रहने पर अपना गुस्सा कार पर बोतल फेंक कर उतारते हुए नजर आता हैं लेकिन महिला भी समझदार निकली।

रिवर्स ड्राइविंग से महिला ने जीता लोगों का दिल

पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है और तीन लड़कों ने जिस तरह उस महिला ड्राइवर का पीछा किया उसे देखने के बाद शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाए। जिस तरह उस महिला ने हिम्मत दिखाई वह वाकई काबिल के तारीफ है। उसने रिवर्स गियर में कार को चलाकर अपनी जान बचाई वरना कुछ भी हो सकता था। रोडवेज का शिकार हुई यह महिला निश्चित तौर पर अपनी हिम्मत और समझ से इन लड़कों को हरा सकी जो दिल जीतने लायक है। वीडियो को देखने के बाद महिला की रिवर्स ड्राइविंग के लोग फैन हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026