---Advertisement---

Viral Video: नारी सशक्तिकरण! कैमरे ने खोली कलंकित मां की घिन्नौनी हरकत, बेटे के ऊपर चढ़कर पिटती आयी नजर

Viral Video: अपने ही बच्चे को बुरी तरह से पिटती एक मां का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2024 11:58 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए हमेशा नारी सशक्तिकरण की बात कही जाती है। लेकिन कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं। जिन्हें देखकर लोग कमेंट करने को मजबूर हो जाते हैं कि, “ये है नारी सशक्तिकरण”। ये बात हम नहीं बोल रहे बल्कि इंटरनेट पर Viral Video में कलंकित मां की घिन्नौनी हरकत को देखकर लोग बोल रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों के खून में आग लगा दी है। जिसकी वजह से वो इस महिला को सीधे जेल में डालने की सलाह दे रहे हैं।

बच्चे पर कहर बनकर टूटी मां

दरअसल एक वीडियो इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला 11 साल के बच्चे को बुरी तरह से पीट रही है। वो सिर्फ मार ही नहीं रही बल्कि उसके ऊपर बैठकर बुरी तरह से उसकी जान लेने पर उतारु हो गई है। इस वीडियो में वो इस लड़के पर लातों और थप्पड़ों की बारिश कर रही है।

ये बच्चा खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ये महिला इस बच्चे को मारे जा रही है। हैरानी की बात ये है कि, ये हरकत करने वाला कोई और नहीं इस बच्चे की अपनी ही मां है। मां के इस रुप को देखकर लोगों की रुह कांपने लगी है। यही वजह है कि, वो इस महिला को जमकर कोस रहे हैं। ये घटना हरियाणा की बताई जा रही है। इस मां की ये घिन्नौनी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई । जिसके बाद इस बच्चे के पिता ने ये एक्शन लिया है।

Viral Video में दिखी मां की शर्मसार कर देने वाली हरकत

ये वीडियो NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें इस घटना को फरीदाबाद यानी की हरियाणा का बताया गया है।
इस वीडियो को बच्चे के इंजीनियर पिता ने जारी किया है। आदमी ने खुद अपनी बीवी की इस करतूत से पर्दा उठाया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित बच्चे के पिता की शादी इस महिला से 17 साल पहले हुई थी। महिला पेशे से डॉक्टर है। महिला बचपन से ही इस बच्चे को पीटती है।

जब इसका पति ये करने से रोकता है तो वो आत्महत्या करने की धमकी देती है। बताया जा रहा है कि, ये बच्चा पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज है। वो हर बार अपनी क्लास में टॉप करता है। लेकिन उसके बाद भी उसकी मां उसे मारती है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस क्रूर महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026