---Advertisement---

Viral Video: टूटे पैर के साथ युवक ने स्टंट करते हुए सुपरफास्ट स्पीड में दौड़ाई बाइक, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Viral Video: टूटे हुए पैर से भी बाइक को सड़क पर दौड़ा रहे इस शख्स को देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 3:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ हैरतअंगेज वीडियो देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो जाती है। कहने में दो राय नहीं है कि अलग-अलग करामात दिखाकर कई लोग लाइमलाइट में आ जाते हैं। रील्स बनाने का खुमार जहां लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्टंट करने के चक्कर में लोगों की जान आफत में आ रही है। हालांकि इस सबसे परे एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें टूटे हुए पैरों के साथ बाइक चला रहा एक शख्स लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है।

हवा से बातें करता दिखा शख्स

वीडियो में एक शख्स टूटे हुए पैर में नजर आ रहा है। उसके एक पैर में स्टील लगा हुआ है लेकिन वह बाइक पर स्टंट करने में माहिर दिख रहा है। वह जिस तरह हवा में बाइक को उड़ा रहा है वह किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है। एक पैर पर भी वह बाइक के साथ स्टंट करने में पीछे नहीं है और यह दो पैर वाले लोगों को भी चौंकाने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस तरह निडर होकर कॉन्फिडेंस के साथ हवा में बातें करते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो देखने के बाद लोग रह गए हैरान

Mafia Das 160 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। डिजिटल क्रिएटर के तौर पर प्रोफाइल बायो वाले इस अकाउंट से कई बाइक के वीडियो शेयर किए गए हैं। वहीं एक पैर से मोटरसाइकिल चला रहे शख्स के वीडियो को करीब डेढ़ लाख लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “मैं यह अपने दो पैरों से भी नहीं कर सकता।” एक ने कहा, “मुझे तो बाइक चलानी ही नहीं आती।” तो एक ने कहा इसके जज्बे को सलाम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026