---Advertisement---

Viral Video: भेड़-बकरियों की तरह ट्रेन के डिब्बों में ठूंस-ठूंसकर भरे इंसानों को देख कांप जाएगी रुह, देखें अमानवीय वीडियो

Viral Video: ट्रेन के डिब्बे में भरी भीड़ को देख लोगों की रुह कांपने लगी है। अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2024 12:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन की भीड़ का अकसर सामना लोगों को करना पड़ता है। जिसकी वजह से कीमती सामान चोरी होने की खबरों से लेकर लड़ाई झगड़ों के वीडियो भी अकसर वायरल होते रहे हैं। जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया भी आती है। सार्वजनिक वाहनों में वैसे तो ज्यादा भीड़ लोगों के लिए सामान्य बन चुकी है। लेकिन कभी-कभी इस भीड़ के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखकर लोगों की रुह कांप जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस अमानवीय वीडियो को देखने के बाद आपके मन में कई सारे सवाल उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक ट्रेन में जानवरों की तरह इंसानों की ठूंस-ठूंसकर भरी भीड़ देखने को मिल रही है जिसे देखकर लोगों की काफी प्रतिक्रिया भी आ रही है।

ट्रेन की भयंकर भीड़ लोगों को डरा रही

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है कि, “ये तस्वीर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18237) की है। सीट, फ्लोर, गेट, गैलरी, बाथरूम…जिसको जहां जगह मिली, वहीं बैठे-बैठे सो गया। यूरेशिया वाले रेल मंत्री जी, थोड़ा गरीबों वाली ट्रेनों पर भी ध्यान दीजिए, डिब्बे बढ़वा दीजिए।”

Viral Video में दिखी अमानवीयता

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस देखकर लोगों इसे अमानवीय बता रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन के डिब्बे में लोग ऐसे ही सोए हुए हैं। बाथरुम से लेकर कोच तक भीड़ से भरी हुई है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़े हुए हैं। ये वीडियो काफी मन को खराब करने वाला है। क्योंकि जिस तरह से ये लोग एक दूसरे पर लेटे हुए है ऐसे में इनके साथ कोई घटना भी घट सकती है। इस वीडियो को एक्स पर 13 जून को शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 51 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026