---Advertisement---

Pawan Singh के साथ अचानक क्यों उछलने लगा Chandani Singh का नाम? केक खिलाने से लेकर मां से मिलवाने तक के वीडियो हो रहे वायरल

Pawan Singh और Chandani Singh को लेकर अचानक से चर्चाएं बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने जब से एक्टर के साथ और उनकी मां के साथ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, तब से कुछ लोग उन्हें पवन सिंह की होने वाली नई पत्नी बता रहे हैं। Bhojpuri एक्टर की जल्द तीसरी शादी को लेकर यूजर्स प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2025 10:42 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: 5 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार का जन्मदिन था। तमाम बड़ी हस्तियों ने पवन सिंह के बर्थ डे पर विश किया। इस दौरान Pawan Singh का ‘आरा के ओठलाली’ Bhojpuri Song भी रिलीज हुआ। जिसकी फिलहाल YouTube पर काफी धूम है। इस बीच अचानक से कुछ यूट्यूबर भोजपुरी एक्ट्रेस Chandani Singh को लेकर खबर बनाने लगे और एक्टर का नाम जोड़ने लगे। इन तमाम दावों की हम तो पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन Chandani Singh के इस्टाग्राम पर सिंगर और एक्टर के साथ सेलिब्रेट किए गए बर्थ डे के फोटोज और वीडियो को देख यूजर्स बोल रहे हैं कि, दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो 100 फीसदी तक दोनों की जल्द शादी होने का दावा भी कर दिया।

बेहरहाल ये तो अफवाहें लेकिन, पवन सिंह की मां जिस तरह से चांदनी सिंह से मिली उसे देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं पावर स्टार का एक्ट्रेस को खिलाया गया केक का वीडियो भी काफी देखा जा रहा है। आज हम आपको पवन सिंह और चांदनी सिंह के कुछ फोटोज और वीडियो दिखाने जा रहे है, जिन्हें एक्ट्रेस ने खुद ही अपने Instagram पर अपलोड किया है। इन वीडियो को देख यूजर्स दोनों के बीच के कनेक्शन की चर्चा करने लगे हैं।

Chandani Singh और Pawan Singh को इतना करीब देख यूजर बोला शादी होने वाली है 100 फीसदी

चांदनी सिंह ने दो दिन पहले ही अपने imchandanisingh नाम के Instagram अकाउंट पर पावर स्टार के साथ कुछ फोटोज को शेयर किया है।

जिसमें वह लाल साड़ी में पवन सिंह का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों के परिजन भी देखे जा सकते हैं। पवन सिंह के साथ इतनी नजदीकी को देख एक यूजर बोला लगता है “दोनों की शादी होने वाली है 100 फीसदी”। दूसरा यूजर लिखता है कि, “जोड़ी इसको बोलते हैं, ये जोड़ी आजीवन बनल रहे”। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि,” पवन भाई और भौजी”।

पवन सिंह ने चांदनी सिंह को खिलाया केक

पवन सिंह के बर्थ डे की एक वीडियो चांदनी सिंह की तरफ से और डाली गई है। जिसमें पावर स्टार सभी को केक खिला रहे हैं।

इस दौरान Chandani Singh काफी पीछे खड़ी हुई हैं। लेकिन तभी Bhojpuri Actor पीछे मुड़ते हैं और एक्ट्रेस को बहुत ही प्यार से केक खिला रहे हैं।

पावर स्टार की मां ने लुटाया Chandani Singh पर प्यार, यूजर बोला ” नेक्स्ट वाइफ पवन सिंह

Chandani Singh ने एक वीडियो और अपनी Instagram Reel पर शेयर किया है। इसमें चांदनी सिंह के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और वह पवन सिंह की मां के बेहद करीब दिख रही हैं।

पवन सिंह की मां के साथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री को देख यूजर्स नेक्स्ट बहू बताने लगे हैं। इस वीडियो को 3 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 1100 से ज्यादा लोगों के कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “नेक्स्ट वाइफ पवन सिंह लग तो यही रहा है मुझे”। दूसरा यूजर लिखता है कि, “लग रहा है कि, “अब आप पवन सिंह की पत्नी बनोगे सच में”। तीसरा यूजर लिखता है कि, “लगता है कि, ये हमारी नई भाभी जी हैं”। सोशल मीडिया पर चांदनी सिंह और पवन सिंह को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। फिलहाल अपने रिश्ते पर Chandani Singh और Pawan Singh ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कुछ ऐसी रही है Pawan Singh की निजी जिंदगी

आपको बता दें, पवन सिंह ने पहली शादी नीलम सिंह से की थी, लेकिन उनकी पत्नी ने शादी के कुछ समय बाद ही फांसी लगा ली थी। इसके बाद उनका नाम Akshara Singh के साथ काफी जुड़ा। लेकिन एक्टर ने अचानक से Jyoti Singh से शादी करके सबको चौंका दिया। फिलहाल पावर स्टार का दूसरी पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026