---Advertisement---

Maha Kumbh में वायरल हुई जादुई आंखों वाली लड़की ने पढ़े लिखे लोगों को क्यों कहा बेवकूफ, गँवार ? खूबसूरत Monalisa पहनती है साढ़े 11000 रुपए की माला

Maha Kumbh : सोशल मीडिया पर लगातार एक खूबसूरत आंखों वाली लड़की काफी वायरल हो रही है। इसका नाम Monalisa बताया जा रहा है। लड़की ने अपने इंटरव्यू में पढ़े-लिखे लोगों के लिए कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने के बाद लोग दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 18, 2025 12:40 अपराह्न

Maha Kumbh
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh : जहां एक तरफ प्रयागराज की धरती पर साधू और संतों के सबसे बड़े मेले महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है। वहीं, दूसरी तरह कई सारे लोग रातों-रात वायरल हो गए हैं। इसमें एक माला बेचने वाली लड़की भी है। इस खूबसूरत आंखों वाली लड़की का नाम Monalisa बताया जा रहा है। माला बेचते-बेचते कब ये लड़की सोशल मीडिया स्टार बन गई, इसे भी नहीं पता चला। इस बीच मोनालिसा ने कई सारे इंटरव्यू दिए हैं। इन्हीं में से एक इंटरव्यू की क्लिप काफी देखी जा रही है, जिसमें रातों-रात स्टार बनी मोनालिसा कह रही है कि, “ज्यादा पढ़े-लिखे लोग बेवकूफ और गंवार होते हैं”। इतना ही नहीं वह खुद भी साढ़े 11000 की माला पहनती है।

Maha kumbh Viral Girl Monalisa ने पढ़े-लिखे लोगों के लिए ये क्या बोल दिया?

Maha kumbh Viral Girl Monalisa की वीडियो को Principle Of News
नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Video Credit: Principle Of News

यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में खूबसूरत मोनालिसा कह रही है कि, वह पढ़े-लिखे लोगों को बेवकूफ और गंवार मानती हैं। इसके पीछे वह कारण देती है कि, इन लोगों को बहुत ही आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है। इसके साथ ही वह ये भी बता रही है कि, वह खुद भी पढ़ी लिखी नहीं हैं। इस दौरान वह अपने गले में पड़ी माला के बारे में बता रही है। लड़की का कहना है कि, गुस्से और मन को शांत करने के लिए वह सच्चे मोतियों वाली साढ़े 11000 की माला पहनती हैं। मोनालिसा ये भी बताती हैं कि, वह Maha Kumbh में पहली बार आयी हैं। वह माला का काम करती हैं और देश के दूर-दूर के हिस्सों से इन्हें चुनकर लाती हैं।

मोनालिसा को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा

रातों-रात Social Media influencer बन चुकी Monalisa अपने इंटरव्यू में काफी मस्ती भी करती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा के इस Viral Video को 1 दिन पहले ही यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 21 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “सुंदरता ब्यूटी पार्लर का मोहताज नहीं होती है”। दूसरा लिखता है कि, “पढ़े लिखे को नकली बेच कर मूर्ख बना रही है अच्छी बात बोली।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026