---Advertisement---

डॉक्टर को पैसे देने की बजाय घर में बनाए स्पेशल आयुर्वेदिक चाय, सर्दी-जुकाम के लिए जानी दुश्मन है ये 3 चीज

Winter Health Tips: सर्दी में चाय बनाते समय तीन औषधियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आइए जानते हैं आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा और कैसे आयुर्वेदिक चाय आप घर में बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2025 3:01 अपराह्न

Winter Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Winter Health Tips: ठंड शुरू होते ही सर्दी जुकाम की समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है। ऐसे में लोग अक्सर डॉक्टर के भी चक्कर लगाते हैं लेकिन बिना इसके आप अपने सेहत का खास ख्याल रख सकते हैं अगर आप एक स्पेशल चाय घर में बनाए। सर्दी जुकाम से निजात पाया जा सकता है और यह आपके शरीर में कुछ इस कदर कारगर साबित होगा कि सर्दी जुकाम आपसे कोसों दूर भागेगी। यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण ने एक पोस्ट के जरिए बताया है जिससे सर्दी में पीने वाले सभी पेय पदार्थ को आप स्पेशल बना सकते हैं जिसमें चाय भी शामिल है।

Winter Health Tips में जानें किन 3 चीजों को मिलाए चाय में

आचार्य बालकृष्ण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “सर्दी के मौसम में लाभकारी औषधियां लोंग तुलसी और अदरक। विंटर हेल्थ टिप्स को लेकर अगर बात करें तो आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि पेय पदार्थ में अगर आप लोंग, तुलसी और अदरक का सेवन करते हैं तो न सिर्फ आपको ठंड से बचने में मदद मिलेगी बल्कि यह सर्दी जुकाम में भी राहत दिलाने का काम कर सकती है। अगर आप इन 3 चीजों को किसी भी पेय पदार्थ में मिलाते हैं तो इससे न सिर्फ उसका टेस्ट बदल सकता है बल्कि वह और भी स्वादिष्ट होता है और शारीरिक तौर पर भी आपको फायदा मिलेगा।

सर्दी जुकाम के लिए असरदार है यह विंटर हेल्थ टिप्स

ऐसे में लोंग, तुलसी, अदरक को आप या तो पानी में मिलाकर पी सकते हैं या इससे स्वादिष्ट चाय बना सकते हैं जो टेस्ट के साथ-साथ आपके लिए हेल्दी भी है। लोंग, तुलसी और अदरक की बनी हुई यह चाय ठंड में पीने से सर्दी जुकाम आपसे कोसों दूर भागेगी और आपको कभी भी ठंड नहीं लगेगी। यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपको हेल्दी भी बना कर रखेगा। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार है। इसके सेवन के बाद आप डॉक्टर के पास जाने से भी बच सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026