---Advertisement---

रूस के बाद, PM Modi का यूक्रेन दौरा क्यों है खास, यहां जानें पूरी डिटेल

PM Modi: दिल्ली के यूक्रेन एंबेसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अगल महीने यानि अगस्त में यूक्रेन की यात्रा करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2024 11:19 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्ली में स्थिति यूक्रेन एंबेसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अगले महीने यानि अगस्त में यूक्रेन की यात्रा कर सकते है। पीएम मोदी का यह दौरा कई वजहों से काफी अहम माना जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले PM Modi ने 8 और 9 जुलाई को रूस का दौरा किया था। वह भारत- रूस के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गौरतलब है कि फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है, और अभी भी जंग जारी है। जिसमे अभी तक हजारों लोगों को जान जा चुकी है।

क्यों खास है पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा?

मालूम हो कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही भीषण जंग जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा रूस और यूक्रेन के लिए काफी अहम हो सकता है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के बाद दोनों के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले महीने रूस का दौरा किया था जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से शांति की बात की थी।

एक महीने पहले जेलेंस्की से हुई थी मुलाकात

पिछले महीने इटली में आयोजित हुए जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने शिरकत की थी। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त में पीएम मोदी का दौरा दोनों देशों के बीच शांति समझौता लाने में एक अहम कड़ी साबित हो सकते है।

भारत रूकवा सकता है युद्ध

मालूम हो कि इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि भारत रूस से बातचीत कर युद्ध रूकवा सकता है। बता दें कि व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा था कि अमेरिका का मानना है कि भारत के पास ये क्षमता है कि वो रूस से बातचीत कर युद्ध को रुकवा सकता है। आज के समय में भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। वैश्विक स्तर पर भारत दुनिया में अपनी मजबूत स्थिति बनाने में कामयाब रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026