---Advertisement---

Air India Airbus A350 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार दिल्ली-दुबई मार्ग पर भरेगा उड़ान, यात्रियों को मिलेगी राहत

Air India Airbus A350 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली से दुबई जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी सौगात।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 2, 2024 3:45 अपराह्न

Air India Airbus A350
Follow Us
---Advertisement---

Air India Airbus A350: दिल्ली से दुबई उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आयी है। Air India flagship Airbus A350 विमान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार दिल्ली से दुबई मार्ग पर उड़ान भरेगा।

Air India Airbus A350 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार भरेगा उड़ान

इस मार्ग पर उड़ान भरने का एलान एयर इंडिया ने किया है।जिसके बाद भारत और दुबई के बीच A350 का संचालन करने वाली ये एकमात्र एयरलाइन बन जाएगी। जिसका लाभ यात्री उठा सकेंगे।फ्लाइट की सौगात मिलने से इसका जश्न यात्रियों ने दिल्ली और दुबई दोनों हवाई अड्डों पर मनाया।

फ्लाइट की शुरुआत होने पर एयर इंडिया ने कहा कि, “एयर इंडिया के A350-900 विमान में तीन श्रेणी के केबिन हैं, जिसमें 316 सीटें हैं, जिनमें 28 निजी बिजनेस सुइट, 24 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 264 इकोनॉमी सीटें शामिल हैं। सभी सीटें नवीनतम तकनीक और मनोरंजन प्रणालियों से सुसज्जित हैं।”

दिल्ली-दुबई के यात्रियों को मिलेगी राहत

आपको बता दें, एयरबस A350-900 एक लंबी दूरी के लिए बनाया गया विमान है। जो कि, 15,000 किलोमीटर की रेंज देता है। A350 में दो ट्रेंट XWB टर्बोफैन इंजन लगे हैं।

एयर इंडिया पांच भारतीय शहरों से दुबई के लिए हर हफ्ते 72 उड़ानों का संचालन करती है।जिसमें से 32 उड़ानें दिल्ली से शुरू होती हैं। अब एक और फ्लाइट मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026