---Advertisement---

Ali Khamenei: हिंसा के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के बयान से बढ़ी हलचल; डोनाल्ड ट्रंप की उड़ी नींद; समझे इसके मायने

Ali Khamenei: ईरान में भारी हिंसा के बीच अब वहां के सर्वोच नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज एक ऐसा बयान दिया। जिसके बाद ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 9, 2026 4:00 अपराह्न

Ali Khamenei
Follow Us
---Advertisement---

Ali Khamenei: ईरान में भारी हिंसा के बीच अब वहां के सर्वोच नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज एक ऐसा बयान दिया जिसने पूरे दुनिया में हलचल मचा दी है। सर्वोच नेता ने यह आरोप लगाया कि यह विदेशी शक्तियों द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि ईरान में बीते दो हफ्तों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। ईरान सरकार के खिलाफ वहां के लोग सड़कों पर उतर चुके है। हालांकि वहां की सरकार की तरफ से ये कहा जा रहा है कि विदेश ताकतों द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि जारी हिंसा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी सरकार को खुले तौर पर धमकी दे दी है।

Ali Khamenei के बयान से डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी टेंशन

News 18 कि एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि “इस्लामी गणराज्य विरोध प्रदर्शनों के सामने पीछे नहीं हटेगा और विदेशी शक्तियों की ओर से किए जा रहे कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेगा “। यह बयान सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था। वहीं इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर ईरान की सरकार लोगों को मारना शुरू कर देते हैं, तो हम उन्हें कड़ी सजा देंगे।वहीं अब अली खामेनेई ने भी विदेशी ताकतों को ललकारा है और खुली चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या ईरान में कुछ बड़ा होने जा रहा है?

ईरान में क्यों भड़की हिंसा?

ईरान में बीते 2 हफ्तों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। दरअसल वहां के लोग देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को हटाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शनकारियों को खामेनेई की सत्ता उखाड़ फेंकने और दिवंगत शाह के बेटे रेजा पहलवी को गद्दी सौंपने के नारे लगाते सुना गया है। ईरान में बढ़ती महंगाई, गिरती मुद्रा और खाद्य कीमतों ने जनता का गुस्सा भड़काया है। वहीं ईरान की सरकार की मानना है कि यह विदेशी ताकतों की तरफ से किया जा रहा है। जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसके कारण जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026