---Advertisement---

‘मिसाइलें गिरीं तो तेहरान जलेगा..,’ ईरान के करमानशाह में धमाका करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री की धमकी, खामेनेई नहीं संभले तो…

Israel Iran War के बीच नेतन्याहू के साथी काट्ज ने अली खामेनेई को सरेआम चेतावनी दी है। इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा है कि यदि अब मिसाइलें दागीं गईं तो तेहरान जलेगा। इजरायल के इस चेतावनी का आशय स्पष्ट है कि यदि तेल अवीव में बमबारी हुई तो तेहरान तबाही का मंजर झेलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 6:01 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: इमाम हसन सैन्य बैरक करमानशाह में भीषण हमला हुआ है। ईरान के इस इलाके में हुए इस हमले को इजरायली सेना ने अंजाम दिया है। इजरायल ने ये हमला ईरान द्वारा दागे गए बैलिस्टिक मिसाइल के बाद किया है। इजरायल ईरान वॉर के बीच पीएम नेतन्याहू के करीबी रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा है कि यदि खामेनेई नहीं संभले तो तेहरान जलेगा। इजरायली रक्षा मंत्री ने ये चेतावनी मिसाइल अटैक बंद करने के लिए जारी की है। इजरायल का साफ कहना है कि यदि ईरान बैलिस्टिक मिसाइलें दागना बंद नहीं करेगा, तो तेहरान को जला देंगे। Israel Iran War के बीच काट्ज की ये धमकी कई मायने में खास है। इजरायल का रुख स्पष्ट है कि अब आर या पार की बारी है और यदि अली खामेनेई नहीं संभले तो ईरानी आवाम को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।

करमानशाह में धमाका के बाद रक्षा मंत्री काट्ज की धमकी, Israel Iran War

इजरायली रक्षा मंत्री ने खामेनेई को खुलेआम धमकी दी है। रक्षा मंत्री काट्ज ने करमानशाह में हुए धमाके के बाद कहा है कि यदि ईरान मिसाइल दागना बंद नहीं करेगा, तो तेहरान जलेगा। इजरायल ईरान वॉर के बीच काट्ज ने कहा है कि “ईरानी तानाशाह ईरान के नागरिकों को बंधक बना रहा है और एक ऐसी वास्तविकता बना रहा है जिसमें उन्हें, विशेष रूप से तेहरान के निवासियों को, इजरायली नागरिकों पर आपराधिक हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” कैट्ज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि “यदि खामेनेई इजरायल के घरेलू मोर्चे पर मिसाइलें दागना जारी रखते हैं, तो तेहरान जल जाएगा।” Israel Iran War के बीच रक्षा मंत्री काट्ज की ये प्रतिक्रिया मिडिल ईस्ट के बदलते समीकरण की ओर इशारा कर रही है। दावा किया जा रहा है कि अब ईरान नहीं संभला, तो इजरायल हर मोर्चे पर उसे तबाह करने की कोशिश करेगा।

150 से अधिक ठिकानों को निशाना बना चुका है इजरायल

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना अब तक ईरान में 150 से अधिक ठिकानों को निशाना बना चुकी है। इजरायली रक्षा बल का साफ कहना है कि वह ईरान में हमले जारी रखेगा और उसका अगला कदम तेहरान पर स्वतंत्र रूप से काम करना है। इजरायली सेना ने एक फुटेज भी जारी किया है जिसमें ईरान के ठिकानो को निशाना बनाते देखा जा सकता है। फिलहाल Israel Iran War के कारण मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण है। इजरायल लगातार ईरानी परमाणु सुविधाओं, सैन्य स्थलों और बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों के साथ-साथ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाने की जुगत में लगा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026