---Advertisement---

ईरान के भीतर सुलग रही क्रांति की आग! खामेनेई के खिलाफ रजा पहलवी ने फूंका बिगुल, इजरायली हमलों के बीच क्या गृह युद्ध से जूझेगा मुल्क?

Israel Iran War के बीच ईरानी युवराज रजा शाह पहलवी ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। रजा पहलवी ने साफ तौर पर कहा है कि अब इस्लामिक शासन से मुक्ति का समय है। सवाल है कि क्या इजरायली हमलों की मार झेल रहा ईरान अब गृह युद्ध से जूझेगा?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 18, 2025 12:30 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: चौतरफा घिर चुके इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, ईरान में भीतर ही भीतर क्रांति की आग सुलग रही है। ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने इजरायल ईरान वॉर के बीच सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। रजा पहलवी ने ईरानी आवाम से अपील की है कि अब उठ खड़े होने का वक्त है और ईरान को वापस लेने का समय है। पूर्व ईरानी क्राउन प्रिंस के आह्वान के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या इजरायली हमलों की मार झेल रहा ईरान अब गृह युद्ध से जूझेगा? Israel Iran War के बीच रजा पहलवी द्वारा फूंका गया बिगुल कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है।

अली खामेनेई के खिलाफ रजा पहलवी ने फूंक दिया विद्रोह का बिगुल!

वक्त की नजाकत को देखते हुए अली खामेनेई के खिलाफ पूर्व क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। शाह रजा पहलवी के बेटे रजा पहलवी ने साफ तौर पर कहा है कि “इस्लामिक रिपब्लिक खत्म हो चुकी है और गिर रही है। अब उठ खड़े होने का वक्त है, ईरान को वापस लेने का समय है।” Israel Iran War के बीच रजा पहलवी ने कहा है कि “शासन के पतन के बाद किसी गृहयुद्ध या अस्थिरता की चिंता न करें। हमारे पास ईरान के भविष्य के लिए एक ठोस योजना है।” ये साफ तौर पर ईरानी आवाम को उकसाने का कदम है जो ईरान में अंदर ही अंदर सुलग रही क्रांति की आग को दर्शाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 1979 से ईरान की सत्ता से बाहर बैठा पहलवी राज परिवार कैसे अली खामेनेई के समक्ष चुनौती पेश करता है।

Israel Iran War के बीच क्या गृह युद्ध की मार झेलेगी खामेनेई सेना?

समीकरण इतनी तेजी से बदल रहा है कि मिडिल ईस्ट में विद्रोह के स्वर गूंज रहे हैं। 1979 में ईरानी सत्ता से निर्वासित हो चुका शाह रजा पहलवी का परिवार अब सत्ता वापसी को बेताब है। रजा पहलवी ने साफ तौर पर ईरानी आवाम से कहा है कि अब इस्लामी शासन के खिलाफ उठ खड़ा होने का वक्त है। ये दर्शाता है कि Israel Iran War के बीच गृह युद्ध की स्थिति पनप सकती है। यदि रजा पहलवी की अपील का असर हुआ, तो निश्चित रूप से ईरान गृह युद्ध की मार झेलेगा और इजरायली हमले के बीच अली खामेनेई की चुनौतियां बढ़ेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026