India-US Trade Deal: नहीं काम आई प्रेसिडेंट ट्रंप की जी हुजूरी! भारत संग डील के बाद अपने ही मुल्क में घिरे मुनीर-शहबाज, हुई ट्रोलिंग

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद पाकिस्तानी हुकूमत अपने ही मुल्क में घिर गई है। पाकिस्तानी आवाम पीएम शहबाज के साथ आसिम मुनीर को जमकर ट्रोल कर रही है।

India-US Trade Deal

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

India-US Trade Deal: वैश्विक मंच पर भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील सुर्खियों का विषय बनी है। यूरोप से लेकर अन्य तमाम देशों में इंडिया-यूएस ट्रेड डील की चर्चा है। इस बीच पाकिस्तानी हुकूमत अपने ही मुल्क में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, आसिम मुनीर ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की खूब जी हुजूरी की थी। उनके राष्ट्रपति बनते ही मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचे थे।

वाशिंगटन में दोनों ने लंच किया। हालांकि, फाइनल बाजी भारत के हाथ लगी और प्रेसिडेंट ट्रंप ने खुद ट्रेड डील का ऐलान कर पाकिस्तान को तगड़ा चकमा दिया। इसके बाद आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ की ट्रोलिंग पाकिस्तान में ही हो रही है। कोई उन्हें फेल शासक बता रहा है, तो कोई असफल सीडीएफ।

भारत संग डील के बाद अपने ही मुल्क में घिरे मुनीर-शहबाज

जी हुजूरी पड़ोसी ने की और लाभ मिला किसी और को। यहां इंडिया-यूएस ट्रेड डील में ऐसा ही होता नजर आ रहा है। भारत अपनी रुख पर अडिग रहा और अंतत: प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्रेड डील को अंतिम रूप देते हुए टैरिफ की दर 50 से 18 फीसदी करने का ऐलान किया। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर अपने ही मुल्क में घिर रहे हैं।

फ्रंटलफोर्स नामक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है। इसमें पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर एक-दूसरे पर ठिकड़ा फोड़ते नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रनीति नामक एक्स हैंडल से भी एक पोस्ट साझा किया गया है जिसमें उमर अली ने पाकिस्तानी हुक्मरानों और सेना को लताड़ा है। इससे इतर भी तमाम अन्य प्रतिक्रियाएं हैं जो दर्शाती हैं कि पाकिस्तानी सेना और हुक्मरान किस कदर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।

नहीं काम आई प्रेसिडेंट ट्रंप की जी हुजूरी!

पाकिस्तानी हुकूमत के साथ सेना ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब जी हुजूरी की। जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने, तब आसिम मुनीर खुद दौड़े-दौड़े वाशिंगटन पहुंचे थे। इसके बाद व्हाइट हाउस में दोनों ने साथ लंच किया इतना ही नहीं, पीएम शहबाज शरीफ ने भी वफादारी पेश करते हुए पाकिस्तान को ‘ट्रंप बोर्ड पीस’ का हिस्सा बनाया।इसको लेकर शहबाज शरीफ की उनके ही मुल्क में फजीहत हुई।

इन तमाम कवायदों के बाद भी पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप के खांचे में नहीं फिट हुआ और अंतिम बाजी भारत के साथ लगी। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिए बयान के बाद पीयूष गोयल ने विस्तृत से इस संबंध में जानकारी दी है। ये दर्शाता है कि भारत किस कदर अपनी शर्तों पर अमेरिका से डील करने में कामयाब रहा, वहीं पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी।

Exit mobile version