---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच क्या Asim Munir की बढ़ेगी मुश्किलें, अमेरिका के लिए क्यों सिरदर्द बने फील्ड मार्शल, जानें सबकुछ

Asim Munir: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बार फिर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक बार सुर्खियों में बने हुए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 12:53 अपराह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बार फिर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक बार सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर में पाकिस्तान ने मध्यस्थता की है। पहले चरण की वार्ता भी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई थी। वहीं अब सोमवार को दूसरे चरण की बातचीत भी पाकिस्तान में होनी है। वहीं मुल्ला मुनीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मीडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और यूएस के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर बना दिया है। इस माहौल में पाकिस्तान की भूमिका अहम हो जाती है। हालांकि अभी भी एक्सपर्ट का मानना है कि पाकिस्तान जो भी कर रहा है वह अमेरिका के दवाब में कर रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या Asim Munir की बढ़ेगी मुश्किलें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के प्रति सार्वजनिक रूप से दिखाया गया स्नेह, जिसमें उन्हें अपना “पसंदीदा फील्ड मार्शल” बताना भी शामिल है, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के कुछ वर्गों में जनरल के ईरान के सैन्य नेतृत्व के साथ कथित संबंधों को लेकर उभर रही चिंताओं के विपरीत है। जानकारी के मुताबिक मुनीर के संबंध ईरान से भी अच्छे है। इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबान के साथ रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चाएं जारी है।

जनरल मुनीर वाशिंगटन और तेहरान के बीच एक महत्वपूर्ण गुप्त मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी कथित दीर्घकालिक निकटता के कारण उनकी भूमिका जटिल हो जाती है।

अमेरिका के लिए क्या सिरदर्द बनेंगे फील्ड मार्शल

बता दें कि अमेरिका की तरफ से आसिम मुनीर को लेकर एक जानकारी साझा की गई है। जिसमे बताया गया है कि कैसे Asim Munir के संबंध ईऱान के सैन्य अधिकारियों के साथ भी है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मुनीर द्वारा ईरान को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या मुल्ला मुनीर अमेरिका को धोखा दे रहे है। वहीं सोमवार यानि 20 अप्रैल को  अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे चरण की बातचीत होने जा रही है। हालांकि यह देखना होगा कि बातचीत में क्या नतीजे निकलते है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर समझौता नही तो है तो अमेरिका दुबारा युद्ध शुरू कर सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pahalgam Terror Attack

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 21, 2026

UP Board 10th 12th Result 2026

अप्रैल 21, 2026