---Advertisement---

US-Iran का समझौता करा रहे आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को झटका! भीषण हमले में पाकिस्तान में पल रहे एक और आतंकी की नाजुक हालत से संग्राम

Pakistan News: पीएम शहबाज शरीफ सऊदी अरब में हैं, तो वहीं आसिम मुनीर ने तेहरान में डेरा डाल रखा है। इसी बीच लाहौर में खूंखार आतंकी आमिर हमजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 16, 2026 4:05 अपराह्न

Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan News: पड़ोसी मुल्क में अंदरखाने कुछ तो चल रहा है जिसका अंदाजा शायद हुक्मरानों को भी नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान में अंदरखाने घट रही घटनाएं कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है। आज की बात करें तो पीएम शहबाज शरीफ सऊदी पहुंचे हैं। वहीं आसिम मुनीर तेहरान में डेरा डाले हैं।

दोनों अमेरिका-ईरान के मध्य वार्ता के लिए परेशान है। इसी बीच पाकिस्तान में खूंखार आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर आमिर हमजा पर भीषण हमला हुआ है। आतंकी हमजा से पहले मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर को मौत के घाट उतारा गया था। हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

भीषण हमले में पाकिस्तान में पल रहे एक और आतंकी की हालत नाजुक

पाकिस्तान में अदर ही अंदर तबाही मची है। तमाम ऐसे आतंकियों के नाम गिनाए जा सकते हैं जिन्हें मुल्क के भीतर की अज्ञात शक्तियों द्वारा मौत की घाट उतार दिया जाता है। ताजा घटना लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर आमिर हमजा पर जानलेवा हमले से जुड़ा है। आमिर एक टीवी कार्यक्रम से शिरकत कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उस पर जमकर गोलीबारी हुई।

अज्ञात युवकों द्वारा बीच सड़क की गई इस गोलीबारी में आतंकी हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ये घटना पाकिस्तान में महफूज माने जाने वाले लाहौर शहर में हुई है। इससे पहले आतंकी मसूद अजहर के भाई को मौत के घाट उतारा गया था। खूंखार आतंकी हाफिज सईद के कई परिजन और रिश्तेदारों पर भी पाकिस्तान में हमले हो चुके हैं।

US-Iran का समझौता करा रहे आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को झटका!

आसिम मुनीर अभी तेहरान में मौजूद हैं। वहीं सऊदी अरब में पीएम शहबाज शरीफ ने डेरा डाल रखा है। पाकिस्तान शांति वार्ता के विफल होने के बाद भी मध्यस्थता पर जोर दे रहा है। पड़ोसी मुल्क की सेना और हुक्मरान मिलकर अमेरिका-ईरान के लिए काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुनीर को ट्रंप ने अपना संदेशवाहक बनाकर ईरान भेजा है।

हालांकि, उनके प्रयासों के बीच अंदरखाने मुल्क में कांड हो रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा फाउंडर की हत्या इसी का संकेत है। ये पीएम शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जो पाकिस्तान खुद को शांतिदूत के रूप में प्रदर्शित कर रहा है, वहीं अंदरखाने आतंकियों की मौत मुल्क का पर्दाफाश कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Wangchuk

जुलाई 24, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 23, 2026