---Advertisement---

Odisha Train Accident पर दुनियाभर के देशों ने जताया शोक, मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद विश्व भर के नेताओं ने शोक ज़ाहिर किया है। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ जिसमे अब तक लग 280 लोगों की मौत हो चुकी है, 900 से ज़्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस हादसे में दो ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 3, 2023 1:25 अपराह्न

राजनेताओं ने जताया शोक, 16 महीने बाद दूसरा बड़ा रेल हादसा
Follow Us
---Advertisement---

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद विश्व भर के नेताओं ने शोक ज़ाहिर किया है। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ जिसमे अब तक लग 280 लोगों की मौत हो चुकी है, 900 से ज़्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस हादसे में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी आपस में टकराई जिसमे काफी लोगो ने अपनी जान गवा दी। दुर्घटना स्थल पर पिछले 12 घंटे से बचाव कार्य जारी है। हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री समेत बाकि देशों के राजनेताओं ने भी गहरा शोक जताया है। अमेरिकन एम्बेसी ने भी ट्वीट करते हुए कहा की पूर्वी भारत में हुई ट्रेन दुर्घटना दुखद है। इसके अलावा ताइवान के मंत्री ने भी शोक जताते हुआ कहा कि मैं भारत में हुए ट्रेन दुर्घटना पर सभी लोगो के लिए प्रार्थना करती हूँ। मैं पीड़ितों और उनके परिवार वालों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि बचाव अभियान के दौरान लोगों को बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ेंः LPG Cylender Price: LPG गैस के दामों में हुई भारी कटौती, चेक करें आपको अब कितने चुकाने होंगे पैसे?

प्रधान मंत्री मोदी करेंगे घायलों से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी आज बालासोर में हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने हालात की समीक्षा लेने के लिए एक बैठक भी बुलाई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रहे हैं।

तमिलनाडु सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


तमिलनाडु सरकार ने बालासोर रेल हादसे के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी किये हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा की हादसे का शिकार हुई ट्रेन में सफर कर रहे अपनों का हाल जानने के लिए लोग इन नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं – 9445869843 , 1070 , 9445869848 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Strait of Hormuz

मार्च 12, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 12, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026