---Advertisement---

Balochistan News: मुनीर सेना के लिए सिरदर्द बना बलूचिस्तान! भीषण गोलीबारी के बीच कईयों की मौत, पीएम शहबाज की भी बढ़ी टेंशन?

Balochistan News: पाकिस्तान के अशांत इलाके में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी व हमलों में कईयों की जान गई है जो पीएम शहबाज के साथ आसिम मुनीर के लिए भी सिरदर्द का विषय है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2025 4:42 अपराह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: पाकिस्तान का अशांत इलाका कहा जाने वाला बलूचिस्तान आसिम मुनीर के साथ पीएम शहबाज शरीफ के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आलम ये है कि आए दिन बलूचिस्तान में खून-खराबा होता है। कभी बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना के जवानों को बम से उड़ाते हैं। तो कभी सेना की गोलियां उनका सीना छलनी करती हैं।

ताजा मामला भी दो-तीन नई घटनाओं से जुड़ा है जिसकी चपेट में आने से कईयों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के भीतर बलूचिस्तान के नोश्की, केच और चगाई में तीन घटनाएं हुई हैं जहां गोलीबारी के चलते कई लोगों की मौत हुई हैं। इसमें पाकिस्तान पुलिस व सेना के कुल तीन जवान शामिल हैं। वहीं कई आतंकियों के मारे जाने की खबर भी है। ये ऐसा प्रकरण है जिसने पाकिस्तानी हुक्मरानों के माथे पर शिकन लाने का काम किया है।

मुनीर सेना के लिए सिरदर्द बना बलूचिस्तान! – Balochistan News

स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और खून-खराबा सामान्य सा लग रहा है। आलम ये है कि बलूचिस्तान के नोश्की, केच और चगाई में गोलीबारी हुई है। नेश्की में जहां पुलिस गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं केच में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक सुरक्षा अधिकारी मौत की भेंट चढ़ गया है।

इतना ही नहीं, चगाई में सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर 11 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। ये सारा खून-खराबा सेना प्रमुख आसिम मुनीर के लिए सिरदर्द का विषय है जो बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी नियंत्रण की वकालत करते नहीं थकते हैं।

बलूचिस्तान में खून-खराबा को लेकर चिंता में पीएम शहबाज!

पड़ोसी मुल्क के पीएम शहबाज शरीफ भी बलूचिस्तान में अशांति के माहौल को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दरअसल, पीएम शहबाज हों या ख्वाजा आसिफ, इशाक डार समेत अन्य तमाम पाकिस्तानी हुक्मरान। सभी बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी दबदबे को बरकरार रखना चाहते हैं।

हालांकि, बलूच विद्रोहियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश नहीं घोषित किया जाता, तब तक हथियार चलता रहेगा। यही वजह है अशांत बलूचिस्तान पर पाकिस्तानी सेना व पुलिस का जुल्म देखने को मिलता रहता है। इसके एवज में बलूच विद्रोही भी अपने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए जख्म देने का काम करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

US-Iran War

अगस्त 4, 2026

Prashant Kishor

अगस्त 4, 2026

Trisha Krishnan

अगस्त 4, 2026