---Advertisement---

युद्ध का अखाड़ा बनेगा Balochistan! क्या Pakistan की नाक के नीचे से खजाना उड़ाने की तैयारी में America? कूटनीति के इस दौर में नजरें भारत पर

Balochistan News: पाकिस्तान की नाक के नीचे से खजाना उड़ाने की जुगत अब सार्वजनिक होती नजर आ रही है। बलूचिस्तान में जमीन तले छिपे खजाने पर दुनिया की निगाहें हैं। अमेरिका और चीन भी इस फेहरिस्त में पीछे नहीं है। यही वजह है कि बलूचिस्तान के बैटलग्राउंड यानी युद्ध का मैदान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2025 5:48 अपराह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: भारत के पड़ोस में स्थित बलूचिस्तान अखाड़ा का नया केन्द्र बन सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बचूलिस्तान के जमीन तले छिपे खजाने पर अमेरिका की नजर भी पड़ गई है। जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक America शासन बलूचिस्तान की ओर कुच कर सकता है। इसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप की मंशा स्पष्ट है और वे खजाने का बंदरबाट नहीं होने देने चाहते हैं। अमेरिका की कोशिश है कि Balochistan में घुसकर सारा का सारा खजाना पाकिस्तान की नाक के नीचे से उड़ा लिया जाए। दरअसल, मामला Pakistan के नजदीकी प्रांत का है, इसीलिए शहबाज शरीफ इस पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में इस कूटनीतित क्षण में भारत के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। भारत को अब और सतर्क रहने की जरूरत है। यदि अमेरिका का रुख बलूचिस्तान की ओर होता है तो सबकी निगाहें भारत पर रहेंगी।

क्या निकट भविष्य में युद्ध का अखाड़ा बनेगा Balochistan?

ये सवाल हालिया स्थिति को देखते हुए पूछे जा रहे हैं। जी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट है जो बकायदा स्थिति को बयां कर रही है। दरअसल, बलूचिस्तान में जमीन तले खजाना मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं खनिज मिल रहा है तो कहीं यूरेनियम के सोर्स मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में भला समृद्धता किसे पसंद नहीं। यही नजह है दुनिया में अपना दबदबा कायम करने की चाहत रखने वाला America अब बलूचिस्तान की ओर कूच करने के लिए बेचैन है। डोनाल्ड ट्रंप शासन की ओर से बलूचिस्तान में अधिकारी भी भेजे जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका पहले स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग करना चाहता है। यदि उसे संभावना नजर आई, तो ट्रंप शासन की गतिविधियां बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में बलूचिस्तान युद्ध का अखाड़ा बन सकता है।

संभावना है कि बलूचिस्तान में अमेरिकी गतिविधियों के बढ़ने से चीन, रूस, ईरान समेत अन्य देश भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इधर इजरायल भी अमेरिका की मदद से लिए मोर्चा संभालने आ सकता है। ऐसे में यदि ऐसी संभावना बनी, तो Balochistan में खून की नदी बहनी तय है।

कूटनीतिक दौर में भारत पर टिकी दुनिया की नजरें

तमाम कयासों और चर्चाओं के बीच भारत फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है। वर्तमान में बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी है। बलूचियों ने लगातार पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में भारत मुक दर्शक की भूमिका में स्थिति पर क्लोज निगरानी कर रहा है। यदि अमेरिका की गतिविधियां बढ़ीं और फिर दुनिया के अन्य राष्ट्र Balochistan की ओर रुख करते पाए गए, तो भारत निश्चित रूप से शांत नहीं बैठेगा। ऐसी स्थिति में भारत क्या करेगा इसी पर सबकी नजरें रहेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026