---Advertisement---

Bangladesh Atrocities on Hindus: अल्पसंख्यक हिंदुओं का प्रदर्शन! सड़क पर लगे ‘बांग्लादेशी हिंदू लाइफ मैटर्स’ के नारे

Bangladesh Atrocities on Hindus: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा हो चुका है। इसके बाद नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व अंतरिम सरकार का गठन भी कर लिया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 10, 2024 5:49 अपराह्न

Bangladesh News
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Atrocities on Hindus: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा हो चुका है। इसके बाद नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व अंतरिम सरकार का गठन भी कर लिया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश जारी है। हालाकि बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों विशेकतौर पर हिंदुओं की टार्गेट किलिंग कम होने का नाम अभी भी नहीं ले रही है और जगह-जगह से हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बीच ही आज देश की राजधानी ढाका में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश की नवगठित अंतरिम सरकार के खिलाफ हुए इस विरोध प्रदर्शन ‘बांग्लादेशी हिंदू लाइफ मैटर्स’ और ‘प्लीज सेव बांग्लादेशी हिंदू’ जैसे नारे भी लगे हैं। (Bangladesh News)

अल्पसंख्यक हिंदुओं का प्रदर्शन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सड़कों पर आज स्थिती पहले की तुलना में थोड़ी सामान्य नजर आई है। बांग्लादेश के लोग अब प्रदर्शन को छोड़ स्थिति को सामान्य बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालाकि इसी बीच कुछ उपद्रवियों द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के खिलाफ लगातार अत्याचार किया जा रहा है जिसको लेकर तमाम सुर्खियां बन रही हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेषतौर पर हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर आज राजधानी ढाका की सड़कों पर प्रदर्शन देखने को मिला है। ढाका में लोगों ने सड़क पर उतरकर अल्पसंख्यक लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया है और ‘बांग्लादेशी हिंदू लाइफ मैटर्स’ और ‘प्लीज सेव बांग्लादेशी हिंदू’ जैसे नारे सड़को पर गूंजे हैं।

अल्पसंख्यकों की टार्गेट किलिंग

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सबसे बड़ा आफत का पहाड़ देश के अल्पसंख्यक वर्ग पर टूट पड़ा है। शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों द्वारा अब अल्पसंख्यक हिंदुओं को टार्गेट किया जा रहा है और उनके साथ मार-पीट की जा रही है। उपद्रवियों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाकर तोड़ा जा रहा है और हिंदू वर्ग के लोगों को अन्य प्रतिष्ठानों पर भी गाज गिराई जा रही है। हालाकि अंतरिम सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब देश में शांति व्यवस्था लाने का प्रयास करें और अल्पसंख्यक वर्ग का संरक्षण करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026