---Advertisement---

कट्टरपंथियों को बड़ा झटका, Mohammed Yunus के मंसूबो पर फिरा पानी! Bangladesh HC ने हिंदू संत Chinmoy Krishna Das को दी जमानत

कट्टरपंथियों की दुखती नब्ज पर हाथ रखते हुए बांग्लादेश HC ने हिंदू संत Chinmoy Krishna Das को जमानत दे दी है। हाईकोर्ट का ये फैसला मोहम्मद यूनुस सरकार और कट्टरपंथियों के लिए बड़े झटके के समान है। इस एक फैसले ने उन तमाम कट्टरपंथियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है जो चिन्मय कृष्णा दास को सलाखों के पीछे देखने को आतुर थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2025 4:33 अपराह्न

Chinmoy Krishna Das
Follow Us
---Advertisement---

Chinmoy Krishna Das: थोड़ा इंतजार ही सही, लेकिन अंतत: बांग्लादेश के हिंदू समुदाय को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, बांग्लादेश हाईकोर्ट ने देशद्रोह मामले में सलाखों की हवा खा रहे हिंदू संत चिन्मय कृष्णा दास को जमानत दे दी है। Bangladesh HC का ये बड़ा फैसला उन कट्टरपंथियों के लिए झटके के समान है जो ISKCON चीफ को हमेशा कानूनी कार्रवाई की पेंच में फंसे रहने देना चाहते थे। इसके साथ ही कट्टरपंथ की ओर रुख कर चुके अंतरिम सरकार के प्रमुक मोहम्मद यूनुस के लिए के मंसूबो पर भी पानी सा फिर गिर गया है। Chinmoy Krishna Das को HC से जमानत मिलना उनकी लंबी कानूनी लड़ाई का नतीजा है जिसमें अब जाकर हिंदू संत को सफलता मिली है।

Bangladesh HC ने हिंदू संत Chinmoy Krishna Das को दी जमानत

दी डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश हाईकोर्ट की एक बेंच ने हिंदू संत को देशद्रोह मामले में जमानद दे दी है। जस्टिस मोहम्मद रहमान और अली रिजा की बेंच ने यूनुस सरकार पर उठते सवालों के बीच चिन्मय कृष्णा दास को जमानत देने का काम किया है। बता दें कि इससे पूर्व 25 नवंबर 2024 को बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। इस गंभीर आरोप के आधार पर Chinmoy Krishna Das को चटगांव की अदालत ने 27 नवंबर को हिरासत में भेजने का आदेश दिया था जिसके बाद लगातार जमानत को लेकर सुनवाई जारी थी। अंतत: आज 30 अप्रैल को बांग्लादेश हाईकोर्ट ने तमाम दलीलों पर सुनवाई करते हुए चिन्मय कृष्णा दास को जमानत दे दी है।

चिन्मय कृष्णा दास की जमानत से कट्टरपंथियों को लगा बड़ा झटका

ये जगजाहिर है कि बांग्लादेश की राह बदल चुकी है। कभी विकास के पथ पर गतिमान होना, बांग्लादेश की पहचान थी। पर आज मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में बांग्लादेश की नजदीकियां पाकिस्तान से बढ़ी हैं। आईएसआई की सक्रियता बांग्लादेश में होने के कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। यही वजह है कि Chinmoy Krishna Das को जमानत मिलना यूनुस सरकार के मंसूबो पर पानी फिरने जैसा है। साथ ही कट्टरपंथियों पर बड़ा प्रहार है। कट्टरपंथी जहां एक ओर बांग्लादेश को पूरी तरह से तब्दील करना चाह रहे हैं, वहीं हाईकोर्ट का दखल देकर हिंदू सत को जमानत देना उनके लिए झटके के समान है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026