क्या ईरानी हमले की भेंट चढ़े Benjamin Netanyahu? इजरायली PM के मौत से जुड़े दावे को लेकर सनसनी, जानें जेरूसलम की प्रतिक्रिया

Benjamin Netanyahu के मौत से जुड़े दावे को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी देखने को मिली है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बेंजामिन नेतन्याहू की मौत का दावा किया जा रहा है। इस बीच जेरूसलम ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर सभी दावों को फर्जी बताया है।

Benjamin Netanyahu

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Benjamin Netanyahu: दुनिया ईरान पर हुए इजरायली-अमेरिकी हमले का दंश झेल रही है। आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने मुल्क की कमान संभाली है। उनके रुख इजरायल और अमेरिका के खिलाफ बेहद तल्ख हैं। यही वजह है कि बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर तमाम तरह के दावे सामने आ रहे हैं।

मोजतबा खामेनेई ने इजरायल को सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर ईरानी ड्रोन अटैक का दावा सामने आया। सवाल उठे कि क्या इजरायली पीएम जिंदा हैं या ईरानी हमले में उनकी मौत हो गई है? इस दावे को लेकर मची सनसनी के बीच जेरूसलम की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी आई है। आइए आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।

क्या ईरानी हमले की भेंट चढ़ गए पीएम Benjamin Netanyahu?

इस सवाल का आधिकारिक जवाब जेरूसलम की ओर आया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के मौत से जुड़ा दावों को फर्जी बताया है। जेरूसलम का साफ कहना है कि प्रधानमंत्री जीवित हैं और अपना काम कर रहे हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू के बेत शेमेश में मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा करने की खबर भी है। ऐसे में ये दावा करना है कि बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी ड्रोन अटैक की भेंट चढ़ गए, ये पूर्णत: फर्जी है। इजरायली मीडिया व पीएम ऑफिस से जुड़े आला अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे दावे इजरायल का हौसला नहीं तोड़ सकते। पीएम नेतन्याहू पूर्णत: स्वस्थ्य हैं और अपना काम कर रहे हैं।

इजरायली पीएम के मौत से जुड़े दावे को लेकर मची सनसनी!

ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम की ओर से पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़ा दावा सामने आया। न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि नेतन्याहू ईरानी ड्रोन अटैक में या तो मारे गए हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की मौत से जुड़े दावों को लेकर सनसनी मच गई।

तमाम एक्स हैंडल से बेंजामिन नेतन्याहू की स्थिति को लेकर सवाल पूछे जाने लगे। ईरानी मीडिया ने जमकर ऐसी खबरों को हवा देने का काम किया। हालांकि, अंतत: जेरूसलम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़ी खबर को अफवाह बताया गया। ऐसे में अब ये स्पष्ट है कि नेतन्याहू पूरी तरह से ठीक हैं और जीवित हैं।

Exit mobile version