Bill Gates: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक बिल गेट्स एक बार फिर चर्चा में बन गए है। मालूम हो कि एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स के नाम की लगातार चर्चा हो रही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई लड़िकयों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इसी बीच अब बिल गेट्स ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वहीं अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने दिवंगत दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने अतीत के संबंधों के लिए माफी मांगी है, और बताया की एपस्टीन से कब मुलाकात हुई थी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
एपस्टीन फाइल्स पर Bill Gates ने तोड़ी चुप्पी
एपस्टीन फाइल्स में जब से बिल गेट्स की तस्वीरें सामने आई थी, उसके बाद से ही पूरी दुनिया में गेट्स को लेकर एक अलग तरह की आलोचना की जा रही थी। इसी बीच अब उन्होंने एपस्टीन फाइल्स पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि विवादित तस्वीरें एपस्टीन के अनुरोध पर ली गई थीं, जिनमें वे एपस्टीन के सहायकों के साथ पोज़ दे रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों को उनसे बैठकों में शामिल करना एक “बहुत बड़ी गलती” थी। उन्होंने कहा, “मेरी इस गलती की वजह से जो लोग इसमें फंसे हैं, उनसे मैं माफी मांगता हूं।”
एपस्टीन बिल गेट्स की कब हुई थी मुलाकात
बिल गेट्स ने बताया कि वह 2011 में एपस्टीन से मिले, एपस्टीन द्वारा 2008 में एक नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के कई साल बाद। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें एक “18 महीने के समझौते” के बारे में पता था जिसने एपस्टीन की यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन उन्होंने आगे जांच नहीं की। टाउनहॉल मीटिंग के दौरान बिल गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो निजी संबंध रूसी महिलाओं के साथ थे, जिनका जिक्र इन फाइल्स में किया गया है।
