---Advertisement---

Cow Kill Order: जानिए क्यों उतारा जा रहा है मवेशियों को मौत के घाट

Cow Kill Order: अमेरिका के मेक्सिको शहर में जंगली गायों को लेकर एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के जारी होने के बाद जिंदा गायों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। बता दें कि यह फरमान अमेरिकी वन विभाग की तरफ से जारी किया गया है। अमेरिकी वन विभाग ने इस ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 19, 2023 4:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cow Kill Order: अमेरिका के मेक्सिको शहर में जंगली गायों को लेकर एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के जारी होने के बाद जिंदा गायों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। बता दें कि यह फरमान अमेरिकी वन विभाग की तरफ से जारी किया गया है। अमेरिकी वन विभाग ने इस फरमान को जारी करते हुए कहा है कि “ऐसे मवेशी जो किसान की फसलों को नुकसान पहुचाते हैं और राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं उन्हें जल्द से जल्द मार देना चाहिए। इस दौरान 150 से भी ज्यादा जंगली गायों को शूट करने का फरमान जारी हुआ है।

हेलीकॉप्टर शूटर्स करेंगे गायों को खत्म

रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक दर्जनों मवेशियों को गोली मारे जाने के इस फरमान के बाद कुछ जगह पर इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है। इन मवेशियों को हेलिकॉप्टर शूटर्स के माध्यम से गोली मारा जाएगा। ऐसे में कानून के एक्सपर्ट का कहना है कि हवा से मवेशियों पर शूट करना कहीं न कहीं बेरहमी से मारने के बराबर है। बता दें कि इन मवेशियों को इसी हफ्ते गोली मारने की मंजूरी दी गई है। इन जंगली जानवरों के मारे जाने की योजना अमेरिका में बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: Valentine’s Day पर गांव की दादी ने दादाजी को फूल देकर खास अंदाज में किया प्यार का इजहार, वीडियो दिल छू लेगा

अमेरिका में आम बात है जंगली गाय की शूटिंग

अमेरिका में बहुत पहले से ही जंगली गायों की शूटिंग होती आ रही है। ऐसे में वहां के लिए यह आम बात है लेकिन इस तरह से एक साथ इतनी गायों को मारना कहीं न कहीं क्रूरता का परिचय है। वहां के लोगों का कहना है कि हेलिकॉप्टर शूटर जंगलों में गायों का पीछा करते हैं और दौड़ाकर उन्हें गोली मार देते हैं। गोली लगने के बाद मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं और तड़प- तड़प कर मर जाते हैं।

Also Read: अमावस्या से लेकर होली तक जानिए कब है Falgun Month 2023 में पड़ने वाले त्यौहार, घर में सुख समृद्धि के लिए किसकी करें पूजा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026