---Advertisement---

Delcy Rodriguez: ‘वेनेजुएला के संसाधनों पर नजर..,’ नई कार्यवाहक राष्ट्रपति का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, अमेरिका की उम्मीदों पर ऐसे फिरा पानी

वेनेजुएला की नई कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला बोला है। इशारों-इशारों में रोड्रिगेज ने वेनेजुएला के संसाधनों का जिक्र करते हुए अमेरिका के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2026 1:07 अपराह्न

Delcy Rodriguez
Follow Us
---Advertisement---

Delcy Rodriguez: अमेरिका अपने ही बिछाए गए जाल में बुरी तरह से फंसता नजर आ रहा है। जिस वेनेजुएला में अमेरिका ने ड्रग तस्करी और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तख्तापलट में अहम भूमिका निभाई। उसी वेनेजुएला की नई कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है।

डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए कहा कि वेनेजुएला एक बड़ी ऊर्जा शक्ति है और इसी वजह से उसके संसाधनों पर नजर रखी जा रही है। रोड्रिगेज का इशारा अमेरिका की ओर था जो कथित रूप से वेनेजुएला के तेल भंडारण में दिलचस्पी रखता है। ऐसा बोलकर डेल्सी रोड्रिगेज ने सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को चेताया है जो निश्चित रूप से उनकी उम्मीद तोड़ने का काम करेगा।

नई कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodriguez का ट्रंप पर हमला!

इशारों-इशारों में ही डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर तीखा हमला बोला है। वीटीवी के एक कार्यक्रम के दौरान रोड्रिगेज ने कहा कि “नशीली दवाओं की तस्करी, लोकतंत्र, मानवाधिकार के बारे में बोले गए सभी झूठ बहाने थे। असल मुद्दा हमेशा तेल ही था। हम ऊर्जा के महाशक्ति हैं। इससे हमें बहुत सी समस्याएं हुई हैं, क्योंकि आप सभी जानते हैं कि उत्तर के ऊर्जा के लालच में हमारे देश के संसाधन हथियाने की चाहत रखते हैं। उनकी ऊर्जा भूख वेनेजुएला के संसाधनों पर नजर रखे हुए है।”

रोड्रिगेज का ये तल्ख रुख प्रेसिडेंट ट्रंप के उन दावों को झूठलाता है जिसमें उन्होंने ड्रग तस्करी और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मादुरो निकोलस पर दबिश देने की बात कही थी। यही वजह है कि रोड्रिगेज की प्रतिक्रिया को डोनाल्ड ट्रंप पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी की उम्मीदों पर फिरा पानी!

दुनिया जानती है कि अमेरिका की वेनेजुएला में क्या दिलचस्पी है। वेनेजुएला खनिज संपन्न राष्ट्र है जो किसी भी महाशक्ति के निशाने पर आ सकता है। अमेरिका ने आनन-फानन में मुल्क में सेना तैनात करते हुए प्रेसिडेंट मादुरो निकोलस को कब्जे में ले लिया और देश की कमान डेल्सी रोड्रिगेज के हाथों में चली गई।

दावा किया गया कि रोड्रिगेज अब अमेरिका के इशारों पर चलेंगी और वेनेजुएला में डोनाल्ड ट्रंप का सिक्का चलेगा। हालांकि, कार्यवाहक राष्ट्रपति के हालिया बयानों से ऐसा होता नहीं नजर आ रहा है। उनका ये कहना कि उत्तर के देश वेनेजुएला के संसाधनों पर नजर जमाए हुए हैं, दर्शाता है कि डेल्सी रोड्रिगेज अपने देश के खनिज को लेकर कितना सजग हैं। यही वजह है कि डेल्सी के हालिया बयान से अमेरिका के उम्मीद पर पानी फिरने की बात कही जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026